ePaper

Coronavirus Updates : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 540 मौत, झारखंड-बिहार-यूपी का हाल जानें

Updated at : 20 Aug 2021 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Updates : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 540 मौत, झारखंड-बिहार-यूपी का हाल जानें

Jammu: A medic takes swab samples from passengers for COVID-19 testing, at Jammu Railway Station in Jammu, Wednesday, March 24, 2021. (PTI Photo)(PTI03_24_2021_000029A)

Coronavirus Updates - भारत में कोरोना संक्रमण के एक दिन में 36,571 नए मामले सामने आए हैं जबकि 540 लोगों की मौत हुई है. संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,23,58,829 हुई जबकि मृतकों की संख्या 4,33,589 पर पहुंची.

विज्ञापन

Coronavirus Updates : कोरोना की दूसरी लहर से त्रस्त देश की जनता के लिए राहत की खबर शुक्रवार को आई है. पिछले 24 घंटे में भले ही 36,571 नए केस मिले हैं, लेकिन देश में एक्टिव केसों की संख्या अब 3,63,605 ही रह गई है. इस आंकड़े पर नजर डालें तो बीते 150 दिनों यानी करीब 5 महीनों में सबसे कम है. यही नहीं कोरोना रिकवरी रेट में भी तेजी से बढ़ोतरी नजर आ रही है. अब यह 97.54 प्रतिशत हो गया है.

स्वास्थ्‍य मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि भारत में कोरोना संक्रमण के एक दिन में 36,571 नए मामले सामने आए हैं जबकि 540 लोगों की मौत हुई है. संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,23,58,829 हुई जबकि मृतकों की संख्या 4,33,589 पर पहुंची. वहीं देश में कोरोना संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,63,605 हो गई है. इससे पहले गुरुवार को 36,401 नए मामले सामने आये थे और 530 और मरीजों की मौत हुई थी.

-उत्तर प्रदेश में गुरुवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 29नए मामले सामने आए वहीं, दो मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान बांदा और बुलंदशहर में कोविड-19 संक्रमित एक-एक मरीज की मौत हो गई.

Also Read: Corona Third Wave : कोरोना की तीसरी लहर जल्द ! बीमार पड़ रहे हैं बच्चे,इन देशों में बढ़ गये मामले, जानें लक्षण

-मध्य प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नये मामले सामने आये और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,92,081 हो गयी.

-राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नये मामले सामने आये और संक्रमण दर अब 0.04 फीसदी है. आंकड़ों के अनुसार राजधानी में दो लोगों की महामारी से मौत के बाद यहां मरने वाले वालों की संख्या बढ़ कर 25,079 पर पहुंच गयी है.

-बिहार में गुरुवार को सिर्फ 10 जिलों में नये 15 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. राज्य में सर्वाधिक तीन नये संक्रमित कटिहार जिला में पाये गये. इसके अलावा पटना और समस्तीपुर जिला में दो-दो संक्रमित पाये गये हैं. साथ ही भोजपुर, दरभंगा, गया, नवादा, सहरसा, सीतामढ़ी और वैशाली जिले में एक-एक संक्रमित पाये गये हैं. राज्य के शेष 28 जिलों में एक भी संक्रमित नहीं पाये गये हैं.

-झारखंड में गुरुवार को 23 नये कोरोना संक्रमित मिले. वहीं, 25 मरीज स्वस्थ हुए. राज्य में सर्वाधिक पांच संक्रमित रांची में मिले हैं. इसके अलावा लोहरदगा व पलामू में तीन-तीन संक्रमित मिले हैं. वहीं, बोकारो, चतरा, दुमका, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, पाकुड़, सिमडेगा में एक भी नया केस नहीं मिला है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola