Coronavirus India News Today : पूरे देश में भीख मांगने और बेघर लोगों को भी वैक्सीन लगनी चाहिए : रामदास अठावले, यूपी में कोरोना का पीक अब नियंत्रण में : सीएम योगी

Updated:
विज्ञापन

Coronavirus Today LIVE Updates (16 MAY) : भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. हालांकि शनिवार को आये आंकड़ों से थोड़ी राहत है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना का कहर जारी है. (Karnataka, Kerala, West Bengal, Tamil Nadu, Odisha,bihar,up,Jharkhand,delhi corona new case) लेकिन पहले की तुलना में दिल्ली, महाराष्ट्र सहित देशभर में कोरोना की दूसरी लहर अब कमजोर नजर आने लगी है. कोरोना महामारी से जुड़ी देश दुनिया की पल पल की अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

पूरे देश में भीख मांगने और बेघर लोगों को भी वैक्सीन लगनी चाहिए : रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि पूरे देश में भीख मांगने वाले लोग और बेघर लोगों की संख्या हजारों में हैं. मैंने मुंबई टास्क फोर्स के सामने प्रस्ताव रखा है कि ऐसे लोगों को भी वैक्सीन लगनी चाहिए. इसकी शुरूआत मुंबई से होनी चाहिए.

यूपी में कोरोना का पीक अब नियंत्रण में : सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना का पीक अब नियंत्रण में है. 24 अप्रैल को हमारे पास 38,055 मामले आए थे जो एक दिन में आने वाले सबसे ज्यादा मामले थे और आज पूरे प्रदेश में 10,600 नए मामले आए हैं. पिछले 15 दिनों में पूरे राज्य में 1,47,000 सक्रिय मामले कम हुए हैं.

मणिपुर में पिछले 24 घंटे में 677 नए केस

मणिपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 677 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 399 लोग डिस्चार्ज हुए और 16 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है.

कर्फ्यू बढ़ने के साथ ही फिर थम गए दिल्ली मेट्रो के पहिए

डीएमआरसी की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में कर्फ्यू बढ़ने को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की सभी लाईनों पर सेवाएं अगली सूचना तक निलंबित रखने का निर्णय लिया गया है.

मेरठ में सीएम योगी ने कोविड कमांड सेंटर का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने कोविड संक्रमण के संदर्भ में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की.

मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5% से कम : सीएम शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने में सफल रहे हैं. पॉजिटिविटी रेट 24% के ऊपर पहुंच गया था, कल वो घटकर 10.6% हो गया. कुछ जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5% के भी अंदर आ गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola