Coronavirus Today LIVE Updates : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34848 नये मामले, 960 लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: Kashmiri Gate area wears a deserted look during COVID-induced lockdown, in New Delhi, Saturday, April 24, 2021. (PTI Photo/Manvender Vashist)(PTI04_24_2021_000180B)

Coronavirus Today LIVE Updates (15 MAY) : भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. कोरोना संक्रमितों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से दहशत का माहौल है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना का कहर जारी है. (Karnataka, Kerala, West Bengal, Tamil Nadu, Odisha,bihar,up,Jharkhand,delhi corona new case) लेकिन पहले की तुलना में दिल्ली, महाराष्ट्र सहित देशभर में कोरोना की दूसरी लहर अब कमजोर नजर आने लगी है. कोरोना महामारी से जुड़ी देश दुनिया की पल पल की अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34848 नये मामले, 960 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34848 नये मामले सामने आये हैं. जबकि 59073 कोरोना मरीज डिस्चार्ज होकर घर लौटे. पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 960 लोगों की मौत हो गयी.

मुंबई में कोरोना के 1147 नये मामले, 62 की मौत

मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1147 नये मामले सामने आये हैं. जबकि 2333 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 62 लोगों की मौत हो गयी.

हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू 26 मई तक बढ़ाया गया

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना कर्फ्यू को 26 मई सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है.

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में तेजी से सुधर रहे कोरोना के हालात

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात जहां कोरोना मामले काफी ज्यादा है, यहां पिछले 1 सप्ताह में सक्रिय मामलों में कमी आई है. तमिलनाडु में पिछले 1 सप्ताह में सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है.

दिल्ली में तेजी से ठीक हो रहे कोरोना मरीज, 6430 नये मामले, 337 की मौत

दिल्ली में कोरोना के मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 6430 नये मामले सामने आये, तो 11,592 लोग ठीक हुए. 24 घंटे में 337 लोगों की कोरोना से मौत भी हो गयी. दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले 66295 रन गये हैं.

क्या खुलेगा क्या नहीं

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य में 16 से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लगाने की शनिवार को घोषणा की. मुख्य सचिव ए. बंदोपाध्याय ने कहा कि हम महामारी को फैलने से रोकने के लिए रविवार को सुबह छह बजे से 30 मई की शाम छह बजे तक सख्त कदम उठा रहे हैं.

बंदोपाध्याय ने कहा कि इस अवधि के दौरान सभी सरकारों और निजी कार्यालय, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल, बार, खेल कॉम्प्लेक्स, पब और ब्यूटी पार्लर बंद रहेंगे. पंद्रह दिनों के लॉकडाउन के दौरान निजी वाहन, टैक्सी, बस, मेट्रो रेल, उपनगरीय ट्रेन भी नहीं चलेंगी. पेट्रोल पम्प खुले रहेंगे और आवश्यक सेवाएं जैसे कि दूध, पानी, दवा, बिजली, अग्निशमन, कानून एवं व्यवस्था और मीडिया इस प्रतिबंध के दायरे में नहीं आएंगे. ई-कॉमर्स और घर पर सामान पहुंचाने (होम डिलीवरी) की सेवाओं को मंजूरी दी जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola