Coronavirus Updates : महाराष्ट्र में एक दिन में आए कोरोना के 63,282 नये मामले, जानें बिहार, यूपी, बंगाल सहित बाकी राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन

Coronavirus News Today LIVE Updates : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोजाना रिकॉर्ड बढ़ोतरी होती नजर आ रही है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4,01,993 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,91,64,969 हो गई है. वहीं 3,523 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,11,853 हो गई है. कोरोना वायरस से संबंधित हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

दिल्ली में एक दिन में 25000 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के नये मामले

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 25,219 नये मामले सामने आये हैं. वहीं, इन 24 घंटों में 412 लोगों की मौत हुई है. 12 मौतें तो ऑक्सीजन की कमी की वजह से बत्रा अस्पताल में ही हो गयी है. सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक 27,421 लोग पिछले 24 घंटे में रिकवर भी हुए हैं. दिल्ली में कुल एक्टिव मामले 96,747 हैं.

गुजरात में एक दिन में कोरोना के 13,847 नये मामले, 172 लोगों की मौत

गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के 13,847 नये मामले आए, इसके साथ ही राज्य में अब तक 5,78,624 लोग संक्रमित हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 172 संक्रमितों की मौत हुई है, जिससे यहां महामारी में जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 7,355 हो गई है. एक दिन में 10,582 लोग ठीक भी हुए हैं. राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 1,42,139 हो गयी है, जिनमें 637 वेंटीलेटर पर हैं.

बिहार में एक दिन में कोरोना के 13,789 नये मामले, 82 लोगों की मौत

बिहार भी उन दस राज्यों में शुमार हो गया है जहां कोरोना के रोज सबसे ज्यादा नये मामले सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में बिकार में 13,789 नये मामले सामने आये हैं. वहीं 82 और लोगों की मौत हो गयी है.राज्य में कुल एक्टिव मामले 1,08,202 हो गये हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 10,905 मरीज स्वस्थ हुए हैं. अब तक यहां 2,642 लोगों की मौत हो चुकी है.

उत्तर प्रदेश में एक दिन में 303 लोगों की मौत, कोरोना संक्रमण के 30,317 नये मामले

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 303 और मरीजों की मौत हो गयी, जबकि 30,317 नये मामले सामने आये. अकेले राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 3,125 नये मरीज मिले और 34 संक्रमितों की मौत हुई. राज्‍य में मरने वालों की संख्या 12,874 हो गई है. 30,317 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 12,82,504 हो गया है. पिछले 24 घंटे में 38,826 मरीज ठीक भी हुए हैं. अब तक 9,67,797 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं. इस समय राज्य में एक्टिव मामले 3,01,833 हैं.

झारखंड में कोरोना वायरस से 130 मौतें, सामने आये 5961 नये मामले

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 130 और लोगों की मौत हो गयी जबकि 5961 नये मामले सामने आये. राज्य में अब मृतकों की संख्या 2,670 तक पहुंच गयी है. राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,33,411 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अबतक 1,73,698 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 57,043 मरीजों का इलाज चल रहा है. पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 36836 नमूनों की जांच की गयी.

महाराष्ट्र में एक दिन में आए कोरोना के 63,282 नये मामले

महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 63,282 नये मामले दर्ज किये गये हैं. वहीं,इस वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 802 लोगों की मौत हो चुकी है. महाराष्ट्र में एक्टिव मामले 6,63,758 हो गये हैं. जबकि एक दिन में 61,326 लोगों ने कोरोना को मात दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola