Coronavirus Updates: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के चार हजार से अधिक मामले, 121 की मौत

Updated:
विज्ञापन

Coronavirus LIVE Updates, coronavirus in india, covid-19 vaccine Latest Update: दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है. चीन से शुरू से निकलकर दुनिया के 200 से ज्यादा देशों में फैल चुके कोरोना ने अब तक करीब 14 लाख लोगों की जान ले ली है. वहीं पूरी दुनिया में करीब छ: करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं. पूरी दुनिया को इंतजार कोरोना वैक्सीन का है. इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत तक वैक्सीन की उपलब्ध होने की संभावना जतायी जा रही है. इधर भारत में रविवार को 44 हजार 404 नए केस आए, 41 हजार 405 मरीज ठीक हुए और 510 की मौत हो गई. देश में अब तक 91.40 लाख केस आ चुके हैं. इनमें से 85.61 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 1.33 लाख संक्रमितों की मौत हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा कर सकते हैं. कोरोना संकट और कोविड वैक्सीन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhat khabar के साथ.

विज्ञापन

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के चार हजार से अधिक मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के चार हजार से अधिक मामले, 121 की मौत

सेंसेटिव जोन से महाराष्ट्र आने वालों को देना होगा RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट

दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और गोवा से महाराष्ट्र आने वाले यात्रियों को कोरोना RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट लाना होगा. देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने यह आदेश जारी किया है.

हिमाचल में 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे सभी सरकारी शिक्षण संस्थान

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने यह फैसला किया है कि सभी सरकारी शिक्षण संस्थान 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे, आनलाइन कक्षाए जारी रहेंगी. शिक्षकों को वर्क फ्रॉम होम करना है. जाड़े में बंद रहने वाले संस्थान एक जनवरी से 12 फरवरी तक बंद रहेंगे.

धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम में अधिकतम 250 लोग हो सकेंगे शामिल

कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए इंदौर प्रशासन ने किसी भी धार्मिक, सामाजिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिकतम 250 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी है. साथ ही कार्यक्रम का आयोजन करने वालों के लिए यह जरूरी होगा कि वे अपने निकटम पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दें.

इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण में रिकॉर्ड उछाल

विधानसभा उपचुनावों और दीपावली के त्योहार के बाद मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण नित नये रिकॉर्ड बना रहा है. जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 586 नये संक्रमित मिले हैं. यह जिले में इस महामारी के पिछले आठ महीने से जारी प्रकोप के दौरान एक ही दिन में मिले मरीजों की सर्वाधिक तादाद है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी और बताया कि जिले में कोविड-19 की दैनिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत का स्तर लांघ गई है.

कोरोना वैक्सीन ‘कोविशिल्ड’ ने भी दिखाया कमाल

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में विकसित किए गए ऑक्‍सफर्ड-एस्‍ट्राजेनेका की वैक्‍सीन (Oxford AstraZeneca Covid vaccine) फेज 3 ट्रायल में 90 फीसदी से ज्‍यादा असरदार रही. पुणे के सिरम कंपनी के माध्यम से कोविशिल्ड वैक्सीन जल्द उपलब्ध होने का दावा भी किया जा रहा है. सोमवार को जारी अंतरिम एनालिसिस के मुताबिक, दो तरह की डोज के आंकड़े एक साथ रखने पर वैक्‍सीन की प्रभावोत्‍पादकता 70.4% रही.

रिसर्चर्स के मुताबिक, अलग-अलग करने पर वैक्‍सीन 90% तक असरदार मिली. वैक्‍सीन ज्‍यादा असरदार तब रही जब पहली डोज हल्‍की और दूसरी सामान्‍य रखी गई. यानी शुरुआती संकेत यह बताते हैं कि वैक्‍सीन वायरस ट्रांसमिशन को कम कर सकती है. वैक्‍सीन सेफ भी पाई गई है और किसी वालंटियर को अस्‍पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी. भारत के लिहाज से यह बेहद अच्‍छी खबर है क्‍योंकि सरकार इसी टीके को सबसे पहले हासिल करने की ओर बढ़ रही है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) के सीईओ अदार पूनावाला ने खुशी जतायी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola