Coronavirus In India : कोविड-19 के उपचार को लेकर DGHS ने जारी किये नये दिशा-निर्देश, कई एंटीबायोटिक, स्टेरॉयड, रेमडेसिविर के उपयोग में की कटौती
Coronavirus In India Live Update: भारत में कोरोना वायरस के दूसरी लहर की रफ्तार अब थमने लगी है. आज लगातार दो दिन संक्रमण के नये मामले एक लाख से कम आये. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 92,596 नये मामले सामने आये. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,90,89,069 हो गयी है. वहीं पिछले 24 घंटे में 2219 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है. इसके साथ ही देश नें कोरोना से मरनेवालों की संख्या 3,53,528 हो गयी है. इधर केरल के सैनिक स्कूल में 20 कैडेट्स और एक शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं कोरोना से जूझ रहे मिल्खा सिंह की तबियत में सुधार हुआ है. कोरोना वायरस से संबंधित तमाम अपडेट्स के लिए जुड़े रहे prabhatkhabar.com के साथ…
कोविड-19 उपचार को लेकर DGHS ने जारी किये नये दिशा-निर्देश, कई एंटीबायोटिक दवाओं, स्टेरॉयड, रेमडेसिविर के उपयोग में की कटौती
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने संशोधित कोविड-19 उपचार के लिए दिशा-निर्देश जारी किये हैं, जो उपचार में कुछ दवाओं के उपयोग के लिए मानदंड निर्दिष्ट करते हैं. नये दिशा-निर्देशों में कई एंटीबायोटिक दवाओं, स्टेरॉयड, रेमडेसिविर के अत्यधिक उपयोग में भारी कटौती की गयी है.
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 520 नये मामले, 30 लोगों की मौत
राजस्थान में पिछले 24 घंटों में 520 नये कोविड-19 मामले सामने आये. वहीं, 2282 लोग ठीक हुए और 30 लोगों की मौत हुई.
कर्नाटक में 10,959 नये कोरोना संक्रमित मिले, 192 लोगों की हुई मौत
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 10,959 नये कोविड-19 के मामले सामने आये. वहीं, 192 मौतें हुई हैं. राज्य में 20,246 लोगों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया. जबकि, प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2,15,525 हैं.
पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के 5384 नये मामले, 95 लोगों की मौत
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के कुल 5,384 नये मामले सामने आये हैं. वहीं, 10,512 लोग ठीक हुए हैं, जबकि कोविड-19 से पिछले 24 घंटे में 95 मौतें हुई हैं.
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के करीब 11 हजार नये मामले, 261 लोगों की हुई मौत
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 10,989 नये मामले सामने आये. वहीं, 16,379 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे. जबकि, पिछले 24 घंटे में कुल 261 लोगों की मौत हुई है.
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8766 नये मामले सामने आये, 67 लोगों की हुई मौत
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 8,766 नये मामले सामने आये. वहीं, 67 लोगों की मौतें हुई हैं, जबकि 12,292 लोग स्वस्थ हुए हैं. प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,03,995 है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए