Coronavirus India UPDATES : ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए हरियाणा के सभी मेडिकल कॉलेजों में 20-20 बेड के वार्ड तैयार
Jalandhar: Family members perform last rites of a Covid-19 patient at a cremation ground, amid a surge in Coronavirus cases across the country, in Jalandhar, Monday, May 17, 2021. (PTI Photo) (PTI05_17_2021_000199B)
Coronavirus Today LIVE Updates (18 MAY) : भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर थोड़ी हुई है. कोरोना केस में रोजाना कमी नजर आ रही है लेकिन मृतकों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है. पहले की तुलना में दिल्ली, महाराष्ट्र सहित देशभर में (Karnataka, Kerala, West Bengal, Tamil Nadu, Odisha,bihar,up,Jharkhand,delhi corona new case) कोरोना की दूसरी लहर अब कमजोर हुई है. इसी बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मई को राज्यों और जिलों के क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ महामारी से निपटने के उनके अनुभव के बारे में बातचीत करेंगे. वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल (padmashri dr kk aggarwal died) का कोरोना से निधन. कोरोना महामारीसे जुड़ी देश दुनिया की पल पल की अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए हरियाणा के सभी मेडिकल कॉलेजों में 20-20 बेड के वार्ड तैयार
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि सभी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के लिए 20-20 बेड के वार्ड तैयार किये गये हैं. सभी सिविल अस्पतालों से कहा गया है कि उनके पास ब्लैक फंगस का कोई भी मामला आता है, तो वे उसे मेडिकल कॉलेज में भेज दे, वहां पर ब्लैक फंगस की सारी सुविधाएं प्रदान की जा रही है.
तेलंगाना में 30 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
तेलंगाना में लॉकडाउन 30 मई तक बढ़ा दिया गया है. हर दिन सुबह 6 से 10 बजे के बीच सभी गतिविधियों की अनुमति है.
भारत में कोरोना से दो फीसदी से कम आबादी प्रभावित, 98 फीसदी के अब भी हो सकते हैं संक्रमित
भारत में कुल आबादी के दो फीसदी से कम लोग अभी तक कोरोना से प्रभावित हुए हैं. अब भी 98 फीसदी आबादी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ सकती है.
2 से 18 आयु वर्ग के लिए 10-12 दिनों में शुरू होगा कोवैक्सीन का दूसरे और तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने दो से 18 वर्ष के आयु वर्ग में दूसरे और तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्र्र्र्र्रायल के लिए अनुमोदित किया है. अगले 10-12 दिनों में परीक्षण शुरू हो जायेगा. यह सूचना नीति आयोग सदस्य-स्वास्थ्य डॉ वीके पॉल ने मंगलवार को दी.
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के एक भाई की कोरोना से मौत, दूसरे का चल रहा है इलाज
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भाई (चचेरे भाई) जितेंद्र बालियान का कोरोना के कारण निधन हो गया. वह पंचायत चुनाव के बाद हुए कोरोना पॉजिटिव हुए थे और कई दिनों से ऋषिकेश एम्स में इलाजरत थे. वहीं जितेंद्र के सगे बड़े भाई राहुल बालियान भी कोरोना से संक्रमित हैं. उनका ऋषिकेश में ही इलाज चल रहा है.
कोरोना पर डीएम से चर्चाः पीएम मोदी बोले, जब आपका जिला जीतता है, तो देश जीतता है
कोरोना संक्रमण पर डीएम से चर्चा के बीच पीएम मोदी ने कहा कि जब आपका जिला जीतता है, तो देश जीतता है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए