Live Updates

Coronavirus News Updates : कोरोना की दूसरी लहर में पूरे देश में 513 डॉक्टरों की मौत, महाराष्ट्र में 601 लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन

Kochi: A COVID-19 facility being prepared by workers, as coronavirus case surge in Kochi, Thursday, April 22, 2021. (PTI Photo)(PTI04_22_2021_000149B)

Coronavirus in India LIVE Updates : देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घट रहे हैं लेकिन मौत के मामलों में ज्यादा अंतर नजर नहीं आ रहा है. दिल्ली (lockdown in delhi), हरियाणा, राजस्थान के बाद बिहार(covid 19 in bihar,up,mp,Jharkhand) ने भी लॉकडाउन बढ़ा दिया है. आज झारखंड लॉकडाउन (lockdown in Jharkhand) को लेकर निर्णय करेगा. कोरोना की तीसरी लहर (corona third wave) को लेकर सभी अलर्ट हैं. कोरोना संक्रमण और ब्लैक फंगस (black fungus)से जुडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

महाराष्ट्र में 601 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24,136 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 36,176 लोग डिस्चार्ज हुए और 601 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, कुल सक्रिय मामले 3,14,368, कुल डिस्चार्ज 52,18,768 और कुल मृत्यु 90,349 दर्ज हुई है.

कोरोना की दूसरी लहर में पूरे देश में 513 डॉक्टरों की मौत

भारतीय चिकित्सा संघ ने बताया है कि कोरोना की दूसरी लहर में पूरे देश में 513 डॉक्टरों की मृत्यु हुई है.

मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1,037 नए मामले

मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,037 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 1,427 लोग डिस्चार्ज हुए और 37 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, कुल सक्रिय मामले 27,649, कुल डिस्चार्ज 6,55,425 और कुल मृत्यु 14,708 दर्ज हुई है.

राज्य वैक्सीन खरीदने के लिए तैयार, उसके बाद भी कमी : केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि हमें वैक्सीन नहीं मिल रही है, हम हर संभव तरह से वैक्सीन लाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम केंद्र से वैक्सीन मांग रहे हैं. सीधे कंपनियों से भी वैक्सीन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं. राज्य वैक्सीन खरीदने के लिए तैयार है, उसके बाद भी वैक्सीन की कमी है.

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1,568 नए मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,568 नए मामले आए है. वहीं, इस अवधि 4,251 रिकवरी हुईं और 156 मौतें हुईं है. जबकि, पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 14,19,986, सक्रिय मामले 21,739, कुल मौतें 23,565 और कुल रिकवरी 13,74,682 दर्ज हुई है.

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी 1.77 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध : स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 21.89 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी 1.77 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola