Coronavirus In India News Updates : छत्तीसगढ़ में 75 मौतें, उत्तराखंड में 3,050 नए केस, जम्मू-कश्मीर के करीब 63% लोग वैक्सीनेट हो गए : उपराज्यपाल

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: Kashmiri Gate area wears a deserted look during COVID-induced lockdown, in New Delhi, Saturday, April 24, 2021. (PTI Photo/Manvender Vashist)(PTI04_24_2021_000180B)

Coronavirus in India LIVE Updates : देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घट रहे हैं लेकिन मौत के मामलों में ज्यादा अंतर नजर नहीं आ रहा है. दिल्ली में कोरोना संक्रमण (lockdown in delhi) की दर तो घट रही है लेकिन मौत के मामलों में कमी नहीं आ रही है. वहीं बिहार (covid 19 in bihar,up,mp,Jharkhand) में कोरोना वायरस से 103 लोगों की और मौत हो गई है. कोरोना की तीसरी लहर (corona third wave) को लेकर सभी अलर्ट हैं. कोरोना संक्रमण और ब्लैक फंगस (black fungus)से जुडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आज मिले 3,375 नए मामले

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,375 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 7,587 लोग डिस्चार्ज हुए और 75 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, कुल सक्रिय मामले 57,766 और कुल पॉजिटिव मामले 7,64,338 दर्ज हुए है.

उत्तराखंड में 3,050 नए केस

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,050 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 6,173 लोग डिस्चार्ज हुए और 53 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, कुल पॉजिटिव मामले 3,13,519 और कुल सक्रिय मामले 54,735 दर्ज हुए है.

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि देश के बाकी हिस्सों की तुलना में हमने ज्यादा लोगों को वैक्सीन पहुंचाने में कामयाबी पाई है. जम्मू-कश्मीर के करीब 63% लोग वैक्सीनेट हो गए हैं.

मध्य प्रदेश में ब्लैक फंगस के लगभग 600 मामले दर्ज

मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में ब्लैक फंगस के लगभग 600 मामले दर्ज किए गए हैं. इसका लगातार इलाज हो रहा है. मेडिकल कॉलेज में हमने इस​के लिए अलग से यूनिट बनाई हैं.

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1,649 नए केस

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,649 नए मामले सामने आए है. वहीं, 5,158 रिकवरी और 189 मौतें रिपोर्ट हुई हैं. जबकि, पॉजिटिविटी रेट 2.42% है.

हरियाणा में ब्लैक फंगस के अभी 398 मामले

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में ब्लैक फंगस के मामले बढ़ रहे हैं. अभी 398 मामले हैं. अभी तक हमें 1,250 एंफोटेरिसिन इंजेक्शन उपलब्ध हो चुकी है. इंजेक्शन की सख्त जरूरत है. हमने भारत सरकार से 12,000 इंजेक्शन की मांग की है. विदेशों से आयात करने की प्रक्रिया भी शुरू की है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola