Coronavirus India News Updates : उत्तराखंड में ब्लैक फंगस से 7 लोगों की मौत, यूपी में 31 मई तक बढ़ाया गया आंशिक कोरोना कर्फ्यू
Jabalpur: Doctors treat a patient infected with black fungus at NSCB Medical College and Hospital, in Jabalpur, Friday, May 21, 2021. (PTI Photo)(PTI05_21_2021_000103B)
Coronavirus in India LIVE Updates : देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घट रहे हैं लेकिन मौत के मामलों में ज्यादा अंतर नजर नहीं आ रहा है. इस बीच राजधानी दिल्ली (corona in delhi) से अच्छी खबर आई है जहां दो महीने में पहली बार अस्पताल से छुट्टी पाने वालों की संख्या, भर्ती होने वालों से अधिक है. वहीं बिहार (covid 19 in bihar,up,mp,Jharkhand) में कोरोना वायरस से 98 लोगों की और मौत हो गई है. इधर WHO ने कहा है कि 2020 में दुनियाभर में कोरोना संक्रमण से कम से कम 30 लाख लोगों की मौत होने का अनुमान है, जो मृतकों के 18 लाख के आधिकारिक आंकड़े से लगभग दोगुनी अधिक है. कोरोना संक्रमण और ब्लैक फंगस (black fungus)से जुडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस से 7 लोगों की मौत
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 मई तक म्यूकोर्माइकोसिस यानि ब्लैक फंगस से 7 लोगों की मौत हो गई है.
कर्नाटक में कोरोना के 31,183 नए मामले
कर्नाटक में आज 31,183 नए कोरोना मामले सामने आए है. वहीं, 61,766 रिकवरी और 451 मौतें रिपोर्ट हुई हैं. जबकि, कुल मामले 23,98,925, कुल रिकवरी 18,91,042, कुल मुत्यु 24,658 और सक्रिय मामले 4,83,204 दर्ज हुई हैं.
यूपी में 31 मई तक बढ़ाया गया आंशिक कोरोना कर्फ्यू
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 31 मई सुबह 7 बजे तक आंशिक कोरोना वायरस कर्फ्यू बढ़ा दिया है. टीकाकरण, औद्योगिक गतिविधियों, चिकित्सा कार्य जैसी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी.
पुडुचेरी में 30 मौतें
पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,445 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कोरोना से 2,011 ठीक हुए और 30 मौतें हुई हैं. जबकि, कुल मामले 94,612, कुल रिकवरी 75,947, कुल मुत्यु 1325 और सक्रिय मामले 17,340 हुए है.
सीएम योगी बोले- हमारा प्रयास है, 30 मई तक कोरोना नियंत्रण में आ जाए और जून में हम वैक्सीन में तेजी लाएंगे
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तक 1,62,00,000 से अधिक लोगों को वैक्सीन दी गई है. बहुत से लोग वैक्सीन को भाजपा और नरेंद्र मोदी का बताते थे. आज वहीं लोग कह रहे हैं कि वैक्सीन निशुल्क दिया जाना चाहिए. हमारा प्रयास है कि 30 मई तक कोरोना नियंत्रण में आ जाए और जून में हम वैक्सीन में तेजी लाएंगे.
पिछले 20 दिनों में सक्रिय मामलों में 6 फीसदी से ज्यादा की आयी कमी : स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 20 दिनों से देश में सक्रिय मामलों में कमी देखी जा रही है. उन्होंने बताया कि 3 मई को देश में 17.13 प्रतिशत सक्रिय मामले थे, अब यह 11.12 प्रतिशत हो गया है. रिकवरी रेट भी 87.76 प्रतिशत हो चुकी है. देश में 2 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग रिकवर हो चुके हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए