Live Updates

Coronavirus India News Update: जम्मू-कश्मीर में 1,801 नए मामले, कर्नाटक में लगे कोविड लॉकडाउन को 14 जून तक के लिए बढ़ाया गया

Updated:
विज्ञापन

Coronavirus India Live Update: देश में कोरोना लहर के प्रकोप के बाद लागातार आठवें दिन दो लाख से कम कोरोना वायरस के नये मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,34,154 के नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,84,41,986 हो गयी है. जबकि पिछले 24 घंटे में 2887 मरीजों की मौत हुई है. इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों की संख्या 3,37,989 हो गयी है. वही तक देश में कुल 21 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है. कोरोना वायरस से संबंधित तमाम अपडेट के लिए जुड़े रहे Prabhatkhabr.com पर…

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,801 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 2,694 लोग डिस्चार्ज हुए और 29 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, कुल पॉजिटिवि मामले 2,95,879 और कुल सक्रिय मामले 30,657 दर्ज हुए है.

कर्नाटक में कोविड लॉकडाउन को 14 जून तक के लिए बढ़ाया गया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य में लगे कोविड लॉकडाउन को 14 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

कोरोना की दूसरी लहर में कुल 624 डॉक्टरों की मृत्यु हो गई : IMA

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जानकारी के मुताबिक, कोरोना की दूसरी लहर में कुल 624 डॉक्टरों की मृत्यु हो गई.

बिहार में बच्चों के लिए शुरू हुआ कोरोना वैक्सीन का ट्रायल

कोरोना वैक्सीन ट्रायल के प्रमुख डॉ सी एम सिंह ने कहा कि पटना एम्स में बच्चों पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है. ट्रायल से पहले बच्चो की कोरोना जांच भी की जा रही है.

प्रवासी श्रमिक अपने गृहनगर से दिल्ली लौटे

लॉकडाउन के कारण दिल्ली से अपने घर चले गये प्रवासी मजदूर अब फिर से वापस दिल्ली लौटने लगे हैं. एक प्रवासी मजदूर जुगनू ने बताया की वह मिर्जापुर से आया है. उसे पता चला की लॉकडाउन अब खत्म हो रहा है. लॉकडाउन के दौरान एक साल वह अपने गांव में था.

यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा कैंसिल

कोरोना वायरस संक्रमनण को देखते हुए उत्तर प्रदेश बोर्ड के 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि सरकार ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola