Coronavirus: दिल्ली, महाराष्ट्र और राजस्थान में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 13 की मौत, 3 हजार से अधिक केस

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus: दिल्ली, महाराष्ट्र और राजस्थान में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 13 की मौत, 3 हजार से अधिक केस

coronavirus Update दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1537 नये मामले सामने आये हैं. जबकि कोरोना से 5 लोगों की मौत हो गयी है. टेस्ट किए गए कुल सैंपल्स में पॉजिटिविटी रेट 26.54% है.

विज्ञापन

देशभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है. खास कर इस समय तीन राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले सबसे अधिक आने लगे हैं दिल्ली, महाराष्ट्र और राजस्थान में पिछले 24 घंटे में हजारों की संख्या में कोरोना के मरीज पाये गये हैं, जबकि कुल 13 लोगों की मौत भी हुई है.

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1537 नये मामले, 5 की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1537 नये मामले सामने आये हैं. जबकि कोरोना से 5 लोगों की मौत हो गयी है. टेस्ट किए गए कुल सैंपल्स में पॉजिटिविटी रेट 26.54% है.

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 949 नये मामले सामने आये, छह लोगों की मौत

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 949 नये मामले सामने आये, जबकि संक्रमण से छह और लोगों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,57,293 हो गई, जबकि संक्रमण से छह लोगों के दम तोड़ने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,48,485 हो गई है. पिछले 24 घंटों में 912 मरीजों के ठीक होने से संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 80,02,690 हो चुकी है. वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,118 है.

Also Read: Covid-19 Update: दिल्ली और उत्तराखंड में कोरोना का कहर, गुजरात में सबसे ज्यादा नये वैरिएंट्स

राजस्थान वायरस राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत, 547 नये मामले

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गई है वहीं 547 नये मामले सामने आये हैं. घातक संक्रमण से राजधानी जयपुर और झालावाड़ में एक-एक मरीज की मौत हो गई. वहीं 547 संक्रमण के नये मामले सामने आये हैं. विभाग के अनुसार, 547 नये मामलों में जयपुर में 135, भरतपुर में 69, अलवर में 50, नागौर में 43, जोधपुर में 42 और बीकानेर में 32 मामले शामिल हैं. राज्य में वर्तमान में 2,858 कोविड मरीज उपचाराधीन हैं. वहीं 235 मरीज इस संक्रमण से मुक्त हो गये हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola