दिल्ली में कोरोना का खौफ, प्रवेश करने पर दिखाना होगा कोरोना निगेटिव सर्टिफिकेट

Coronavirus Delhi, Corona Cases in India: देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. 16 राज्यों और केंद्रसाशित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आयी है. इस बीच इससे निबटने के लिए कई विभिन्न राज्यों ने तैयारी भी कर ली है. राजधानी दिल्ली में भी अब महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब के यात्रियों को 26 फरवरी से 15 मार्च तक दिल्ली में प्रवेश करने के लिए एक निगेटिव कोरोनावायरस टेस्ट रिपोर्ट देना होगा. तब जाकर ही दिल्ली में प्रवेश मिल पायेगा. दिल्ली में अगले दो सप्ताह तक सार्वजनिक बस और मेट्रों में सीमित संख्या में ही सवारी लेकर चलेंगे. मेट्रो में यात्री एर सीट की दूरी रखकर बैठ सकते हैं.
-
दिल्ली में प्रवेश करने पर दिखाना होगा कोरोना निगेटिव सर्टिफिकेट
-
पांच राज्यों से आने वाले लोगों के लिए होगा अनिवार्य
-
26 फरवरी से 15 मार्च तक लागू रहेगा यह नियम
देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. 16 राज्यों और केंद्रसाशित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आयी है. इस बीच इससे निबटने के लिए कई विभिन्न राज्यों ने तैयारी भी कर ली है. राजधानी दिल्ली में भी अब महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब के यात्रियों को 26 फरवरी से 15 मार्च तक दिल्ली में प्रवेश करने के लिए एक निगेटिव कोरोनावायरस टेस्ट रिपोर्ट देना होगा. तब जाकर ही दिल्ली में प्रवेश मिल पायेगा. दिल्ली में अगले दो सप्ताह तक सार्वजनिक बस और मेट्रों में सीमित संख्या में ही सवारी लेकर चलेंगे. मेट्रो में यात्री एर सीट की दूरी रखकर बैठ सकते हैं.
यह पांच राज्य ऐसे हैं जहां से कोरोना संक्रमण के नये मामलों के आने की रफ्तार सबसे ज्यादा है. महाराष्ट्र और केरल मे फिर से मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. वहीं PGIMER चंडीगढ़ के निदेशक ने कहा है कि भारत और ब्रिटेन मे मिल रहा नया कोरोना स्ट्रेन बहुत तेजी से संक्रमण फैलाता है. इससे बचकर रहने की जरूरत है. वर्तमान में, हमारे पास अस्पताल में 55 कोरोना संक्रमण के मामले हैं. पिछले 2 हफ्तों में मामले बढ़ गए हैं
इधर उत्तराखंड में भी उत्तराखंड सरकार ने कहा है कि केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से आने वाले यात्रियों को राज्य में प्रवेश करने पर टेस्ट कराना होगा. कर्नाटक में पड़ोसी राज्य केरल और महाराष्ट्र से आने वाले लोगों को आरटी पीसीआआर टेस्ट किया जा रहा है. साथ ही सरकार ने कहा है कि राज्य मे शादी ब्याह जैसे कार्यक्रमों में कोरोना गाइडलाइंस का पालन हो इसके लिए मार्शल तैनात किये जाएंगे.
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 13742 नये मामले सामने आये हैं.जबकि 104 लोगों की मौत पिछले 24 घंटे में हुई है. वहीं 14,037 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है. अब तक देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संक्रमितों की कुल सख्या 1,10,30,173 हो गयी है.
Posted By: Pawan Singh
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




