Live Updates

Coronavirus Updates : दिल्ली में पॉजिटिविटी दर 30.21 प्रतिशत, महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले 24 घंटे में सामने आए 7,771 नए मामले

Updated:
विज्ञापन

Coronavirus News Today 25 April LIVE Updates : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोजाना रिकॉर्ड बढ़ोतरी होती नजर आ रही है. पिछले चार दिनों से मामले 3 लाख के पार आ रहे हैं. बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 349691 नए मामले सामने आये हैं. देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में से 74.15 मामले दस राज्यों से हैं. आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु (live updates 24 april 2021 india corona case, lockdown news, weekend curfew, Maharashtra ,delhi, up, bihar ,Bengal ,Jharkhand, mp ,odisha ,other state covid 19 case ) में अब तक 10 लाख से अधिक संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं. कोरोना वायरस से संबंधित हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,795 नए मामले

बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,795 नए मामले सामने आए हैं. जबकि, 7,533 लोग डिस्चार्ज हुए. वहीं, सक्रिय मामले 87,154, कुल डिस्चार्ज 3,14,286 और कुल 2,155 मौतें हुई है.

पंजाब में पिछले 24 घंटे में सामने आए 7,014 नए मामले

पंजाब में पिछले 24 घंटे में सामने आए 7,014 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 5,315 लोग डिस्चार्ज हुए और 76 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. वहीं, सक्रिय मामले 48,154, कुल डिस्चार्ज 2,82,504 और कुल 8,432 मृत्यु दर्ज हुई है.

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सामने आए 66,191 नए मामले

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 66,191 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 61,450 लोग डिस्चार्ज हुए और 832 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. वहीं, सक्रिय मामले 6,98,354, कुल डिस्चार्ज 35,30,060 और कुल 64,760 मौतें हुई है.

उज्जैन में रेमडेसिविर की कालाबाजारी के आरोप में 8 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के आरोप में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बारे में जानकारी देते हुए उज्जैन के एसपी ने बताया कि इनके पास से 5 इंजेक्शन बरामद हुए हैं. इन्होंने अब तक 20-25 इंजेक्शन बेचे हैं. लगभग 30 हजार रुपये में इंजेक्शन बेचे गए हैं.

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,933 नए मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,933 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 21,071 लोग डिस्चार्ज हुए और 350 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. वहीं, राज्य में पॉजिटिविटी दर 30.21% है. जबकि, अब तक सक्रिय मामले 94,592, कुल डिस्चार्ज 9,18,875 और कुल 14,248 मौतें दर्ज हुई है.

महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले 24 घंटे में सामने आए 7,771 नए मामले

महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7,771 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 5,130 लोग डिस्चार्ज हुए और 87 लोगों की मृत्यु दर्ज की गयी है. वहीं, कुल मामले 3,74,188, कुल डिस्चार्ज 2,89,696, सक्रिय मामले 77,556 और कुल 6,936 मौतें दर्ज हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola