Coronavirus India Updates : राजस्थान में 127 मौतें, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 29,911 नए केस, तमिलनाडु सरकार ने ब्लैक फंगस को नोटिफाइड डिजीज घोषित किया

Updated:
विज्ञापन

Coronavirus (covid 19) india lockdown news LIVE updates : कोरोना का संक्रमण देश में धीरे-धीरे कम तो हो रहा है लेकिन इससे मरने वालों की संख्या नहीं घट रही है. इसी बीच देश के कई राज्यों में ब्लैक फंगस (black fungus and coronavirus in up,mp,delhi,bihar Jharkhand,Bengal other state) का कहर बढता जा रहा है. राजस्थान सरकार ने इसे महामारी घोषित कर दिया है. कोरोना संक्रमण या ब्लैक फंगस से संबंधित हर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

राजस्थान में 127 मौतें

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,680 नए मामले सामने आए है. वहीं, 16,705 रिकवरी और 127 मौतें रिपोर्ट हुई हैं. जबकि, कुल मामले 8,97,193, कुल रिकवरी 7,45,873, कुल मुत्यु 7,346 और सक्रिय मामले 1,43,974 दर्ज हुए है.

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 29,911 नए केस

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 29,911 नए मामले सामने आए है. वहीं, 47,371 रिकवरी और 738 मौतें रिपोर्ट हुई हैं. जबकि, कुल मामले 54,97,448, कुल रिकवरी 50,26,308, कुल मुत्यु 85,355 और सक्रिय मामले 3,83,253 दर्ज किए गए है.

अगर जरूरत पड़ेगी तो हम दिल्ली में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करेंगे : सीएम केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर जरूरत पड़ेगी, तो हम दिल्ली में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करेंगे. हम अब दिल्ली में अपने ऑक्सीजन प्लांट लगाने के बारे में सोच रहे हैं. दिल्ली के अंदर अब 1-2 दिन की वैक्सीन बची है.

देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,76,000 मामले, इनमें से 77% मामले 10 राज्यों से : लव अग्रवाल

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों में देशभर में 2,76,000 मामले दर्ज किए गए हैं. इसमें से 77% मामले 10 राज्यों से हैं. उन्होंने बताया कि देशभर में 3 मई को सक्रिय मामले 17.13% थे, वे अब 12.1% रह गए हैं. वहीं, रिकवरी रेट 81.7% से बढ़कर 86.7% हो गई है. जबकि, पिछले 10 दिनों में सक्रिय मामलों और रिकवर मामलों की तुलना करें तो 10 में से 9 दिनों को रिकवर मामले ज्यादा दर्ज किए गए.

बिहार में 50 के आसपास ब्लैक फंगस के मरीज

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने जानकारी देते हुए बताया किया कि राज्य में 50 के आसपास ब्लैक फंगस के मरीज है. इसके लिए AIIMS पटना में मुख्य रूप से वार्ड भी बनाया गया है. उन्होंने बताया कि निजी और सरकारी अस्पतालों में ब्लैक फंगस की दवाइयां भी भेजी गई है.

हमें बोलने नहीं दिया गया

ज़िलाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातचीत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यदि राज्यों को बोलने की अनुमति नहीं थी तो उन्हें क्यों बुलाया गया… बोलने की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर सभी मुख्यमंत्रियों को विरोध करना चाहिए…

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola