Coronavirus Updates : दिल्ली में बदला स्कूलों की छुट्टियों का शेड्यूल, यूपी और महाराष्ट्र समेत जानिए अन्य राज्यों में आज कितने मिले नए मरीज
Corona Live : देश में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है और पिछले चार दिनों से मामले दो लाख से ज्यादा आ रहे हैं. वहीं कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है. इधर पश्चिम बंगाल में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए राहुल गांधी ने बड़ा फैसला लिया आर बंगाल की अपनी सभी रैलियों को रद्द कर दिया. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिस्तरों की कमी को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है. कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स पढ़ें यहां…
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में मिले 58,924 नए मामले
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 58,924 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 52,412 लोग डिस्चार्ज हुए और 351 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, राज्य में कुल मामले 38,98,262 और कुल 60,824 मौतें हुई है.
जानिए चंडीगढ़ और गोवा में कोरोना के लेटेस्ट अपडेट्स
चंडीगढ़ में आज कोरोना के 612 मामले सामने आने के साथ ही 4 मौतें दर्ज की गई है. जबकि, कुल मामले 34,546 हो गए हैं. जिसमें 417 मौतें शामिल हैं. बात गोवा की करें तो यहां आज 940 नए मामले सामने आए है और 17 मौतें दर्ज की गई है. जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 68,152 हो गई है. वहीं मरने वालों का आंकड़ा 900 पर है.
राजस्थान में 11,967 नए मामले और 53 मौतें दर्ज
राजस्थान में सोमवार को कोरोना के 11,967 नए मामले सामने आने के साथ ही 53 मौतें दर्ज की गई है. राज्य में कुल मामले 4,26,584 पहुंच गए है.
जम्मू-कश्मीर में मिले 1,516 नए केस
जम्मू और कश्मीर में सोमवार को कोरोना के 1,516 नए मामले सामने आए है. जबकि, 813 रिकवरी और 6 मौतें दर्ज की गई है. कुल मामले 1,48,208 हो गए और मरने वालों का आंकड़ा 2,063 पर है. बात अगर मध्य प्रदेश की करे तो प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 12,897 नए मामले सामने आने के साथ ही 6,836 रिकवरी और 79 मौतें दर्ज की गई है.
हरियाणा में आज सामने आए 6,842 नए मामले, 33 मौतें दर्ज
हरियाणा में आज कोरोना के 6,842 नए मामले सामने आने के साथ ही 33 मौतें दर्ज की गई है. वहीं, अब तक कुल मामले 3,63,813 हो गए हैं. जिसमें 3,448 मृत्यु शामिल हैं. जबकि, हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1,695 नए कोविड मामले, 593 रिकवरी और 13 मौतें दर्ज की गई है. राज्य में सक्रिय मामले 9,783, कुल रिकवरी 67,072 दर्ज की गयी है.
कोरोना वैक्सीन निर्माता खुले बाजार में भी बेचने को होंगे स्वतंत्र : केंद्र सरकार
केंद्र सरकार के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में मिली रही जानकारी के मुताबिक, कोरना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के तहत वैक्सन निर्माता 50 फीसदी वैक्सीन की डोज केंद्र सरकार को देंगे और 50 फीसदी राज्य सरकारों या फिर खुले बाजार में बेचने को स्वतंत्र होंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए