ePaper

Covid-19: भारत में अब तक 1,80,012 मरीज हुए ठीक, कोरोना का रिकवरी रेट 52.47 फीसदी

Updated at : 16 Jun 2020 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
Covid-19: भारत में अब तक 1,80,012 मरीज हुए ठीक, कोरोना का रिकवरी रेट 52.47 फीसदी

नयी दिल्ली : भारत में अब तक 1,80,012 कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज ठीक हुए हैं. भारत में कोरोना का रिकवरी रेट 52.47 फीसदी है. अब तक संक्रमित हुए मरीजों में से आधे से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत में अब तक 1,80,012 कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज ठीक हुए हैं. भारत में कोरोना का रिकवरी रेट 52.47 फीसदी है. अब तक संक्रमित हुए मरीजों में से आधे से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 10,667 नये मामले सामने आये हैं. जबकि पिछले 24 घंटे में 10,215 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गये हैं. मंत्रालय की ओर से कहा गया कि इन आंकड़ों से यही साबित होता है कि कोरोनावायरस के कुल मामलों में से आधे से अधिक मामले रिकवर हो गये हैं और मरीज ठीक हो चुके हैं.

मंत्रालय की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 10,667 नये मामले सामने आये हैं और पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 380 लोगों की मौत हुई है. देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 3,43,091 है, जिसमें 1,53,178 सक्रिय मामले हैं, 1,80,013 मरीज ठीक हुए हैं. अब तक 9,900 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है.

Also Read: झारखंड में कोरोना की एंट्री के 77 दिन, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 1806

मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘अभी तक मरीजों के ठीक होने की दर 52.46 प्रतिशत के करीब है.’ कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद भारत में ही कोविड-19 के सबसे अधिक मामले हैं. अमेरिका के जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार भारत संक्रमण से सबसे अधिक मौतों के मामलों की सूची में आंठवें नंबर पर है.

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 380 लोगों की मौत हुई, उनमें से 178 लोग महाराष्ट्र के, 73 दिल्ली के, 44 तमिलनाडु के, 28 गुजरात के, 12 हरियाणा के, 10 पश्चिम बंगाल के, नौ राजस्थान और छह लोग मध्य प्रदेश के थे. वहीं, आंध्र प्रदेश और पंजाब में चार-चार, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक में तीन-तीन, तेलंगाना में दो लोगों की जान गयी. वहीं बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और केरल में एक-एक व्यक्ति की जान गयी है.

कोरोना वायरस से अब तक महाराष्ट्र में अब तक 4,128 लोगों की, गुजरात में 1,505 लोगों की और दिल्ली में 1,400 लोगों की मौत हो चुकी हैृ पश्चिम बंगाल में 485, मध्य प्रदेश में 465, तमिलनाडु में 479, और उत्तर प्रदेश में 399 लोगों की मौत हो गयी है. राजस्थान में 301, तेलंगाना में 187, हरियाणा में 100, कर्नाटक में 89, आंध्र प्रदेश में 88, पंजाब में 71, जम्मू कश्मीर में 62, बिहार में 40, उत्तराखंड में 24 और केरल में 20 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है.

ओड़िशा में अब तक 11, झारखंड, छत्तीसगढ़, असम और हिमाचल प्रदेश में आठ-आठ लोगों की मौत हो चुकी है. पुडुचेरी में पांच, मेघालय, त्रिपुरा और लद्दाख में एक-एक मरीज की मौत हुई है. संक्रमण के सर्वाधिक 1,10,744 मामले महाराष्ट्र में है. तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 46,504, दिल्ली में 42,829, गुजरात में 24,055, उत्तर प्रदेश में 13,615, राजस्थान में 12,981, पश्चिम बंगाल में 11,984 और मध्य प्रदेश में 10,935 मामले सामने आये हैं.

Posted By: Amlesh Nandan Sinha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola