Corona Virus : महाराष्ट्र में तीन और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि, संपर्क में आये लोगों की तलाश जारी
महाराष्ट्र में मंगलवार को तीन और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है और ये तीनों व्यक्ति उन दो लोगों के संपर्क में आये थे जिनमें एक दिन पहले संक्रमण की पुष्टि हुई थी.
पुणे : महाराष्ट्र में मंगलवार को तीन और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है और ये तीनों व्यक्ति उन दो लोगों के संपर्क में आये थे जिनमें एक दिन पहले संक्रमण की पुष्टि हुई थी. राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग से जारी बयान में कहा गया है कि इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ कर पांच हो गयी है.
दुबई से हाल में लौटे पुणे के एक व्यक्ति और एक महिला के नमूने सोमवार को जांच में सकारात्मक पाए गए थे. पुणे के जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने मंगलवार को बताया कि परिवार ने मुंबई हवाई अड्डे से पुणे तक जिस वाहन में यात्रा की, उसके वाहन चालक में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है. साथ ही दंपति की बेटी संक्रमित हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार की शाम जारी बयान में कहा गया कि एक अन्य व्यक्ति में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है जो उन लोगों के साथ उसी विमान में था
बयान में कहा गया है कि तीनों मरीजों की हालत स्थिर है और लोगों से परेशान न होने की अपील की गयी है. इस बीच जिला प्रशासन ने उन लोगों की तलाश शुरू कर दी है जो शहर में इन पांच मरीजों के संपर्क में आये थे, जिनमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. मंडल आयुक्त दीपक महैसेकर ने बताया कि इसके लिए एक टीम का गठन किया गया है जो उन सभी स्थानों पर जाएगी जहां ये पांचो लोग गये थे और उनके संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाएगी .
इस बीच एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पांचो मरीजों की हालत स्थिर है . इस बीच, बीड जिले में तीन लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिन्होंने यहां के इन चार लोगों के साथ दुबई की यात्रा की थी जिनमें संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है . पांच लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के मद्देनजर स्थानीय सिंघड़ रोड इलाके में स्थित तीन स्कूलों ने अगले दो तीन दिन तक बंद रखने का फैसला किया है , जिनमें नांदेड़ सिटी स्कूल, पवार पब्लिक स्कूल और डीएसके स्कूल शामिल है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










