Corona Guidelines: देश के इस राज्य में मास्क अनिवार्य, नये साल के जश्न पर पाबंदी, क्या फिर लगेगा लॉकडाउन

कालबुर्गी हवाईअड्डे के निदेशक चिलाका महेश ने कहा, कलबुरगी हवाईअड्डे पर कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. बिना मास्क के किसी को भी हवाई अड्डे के परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
भारत में कोरोना वायरस का खतरा तेजी से मंडराने लगा है. केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारें भी अलर्ट हो गयी हैं. कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक ने खतरे को लेकर कड़ाई शुरू कर दी है. रेस्तरां, पब और स्कूलों के बाद, कर्नाटक के कलाबुरगी हवाई अड्डे के परिसर में आगंतुकों और यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है.
बिना मास्क हवाई अड्डे परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं
कालबुर्गी हवाईअड्डे के निदेशक चिलाका महेश ने कहा, कलबुरगी हवाईअड्डे पर कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. बिना मास्क के किसी को भी हवाई अड्डे के परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
नए साल का जश्न रात एक बजे तक
कर्नाटक सरकार ने कोरोना गाइडलाइन जारी करते हुए सिनेमाघरों और शिक्षण संस्थानों में मास्क को अनिवार्य कर दिया है. साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को ऐसे स्थानों से बचने की सलाह दी गई है.
कोरोना वैक्सीन के बीच बार, रेस्तरां में नहीं मिलेगी एंट्री
सरकार ने निर्देश दिया है कि बार, रेस्तरां और पब में केवल उन लोगों को प्रवेश दिया जाए जिन्होंने कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की दो खुराकें ली हैं. ऐसे स्थानों को नये साल पर बैठने की क्षमता के बराबर ही मेहमानों की मेजबानी करने को कहा गया है.
Karnataka: Mask-wearing made mandatory at Kalaburagi Airport
Read @ANI Story | https://t.co/5XhEIVXD0Y
#Karnataka #KalaburagiAirport #Masks pic.twitter.com/V6HPiPQk4u— ANI Digital (@ani_digital) December 27, 2022
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी मास्क पहनने की सलाह दी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी कोरोना को लेकर किये गये आपाल बैठक में लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क अनिवार्य रूप से पहनने की सलाह दी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उच्चस्तरीय बैठक के बाद लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल पालन करने की अपील की थी. चीन में कोरोना के नये मामलों में अचानक आयी बढ़ोतरी के बाद भारत में भी खतरे की घंटी बच गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










