ePaper

महाराष्ट्र में Corona का कहर जारी, बजट सत्र से पहले विधानसभा में मिले 36 कोरोना संक्रमित, यहां लगा Lockdown

Updated at : 08 Mar 2021 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र में Corona का कहर जारी, बजट सत्र से पहले विधानसभा में मिले 36 कोरोना संक्रमित, यहां लगा Lockdown

Kolkata: Health workers wearing protective suits walk on a street during their door-to-door survey to detect COVID-19 positive cases amid a nationwide lockdown to curb the spread of coronavirus, in Kolkata, Monday, April 20, 2020. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI20-04-2020_000175B)

Coronavirus in India: महाराष्ट्र विधानसभा में बजट सत्र से पहले 36 कोरना संक्रमिक मिले हैं. 6 और 7 मार्च को महाराष्ट्र विधानसभा (Corona Cases in Maharashtra) से 2,746 सैंपल लिये गये थें. बता दें कि बीते 24 घंटे में राज्य में 11 हजार से भी अधिक कोरोना मामले सामने आए हैं.

विज्ञापन

Coronavirus in India latest Updates : देश में एक बार फिर कोराना का ग्राफ बढ़ रहा है. पिछले कई दिनों से देश में 16 हजार से ज्यादा कोरोना के नये मामले मिल रहे हैं. बता दें कि ये 8 वो राज्य हैं जहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को 8 राज्यों से, ट्रैक और ट्रीट की रणनीति से काम करने को कहा है. वहीं महाराष्ट्र में बीते कई दिनों से कोरोना (Corona Cases in Maharashtra)के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इस बीच महाराष्ट्र विधानसभा में बजट सत्र से पहले 36 कोरना संक्रमिक मिले हैं.

6 और 7 मार्च को महाराष्ट्र विधानसभा से 2,746 सैंपल लिये गये थें. बता दें कि बीते 24 घंटे में राज्य में 11 हजार से भी अधिक कोरोना मामले सामने आए हैं. मालूम हो कि पिछले लगभग पांच महीनों में यह पहली बार है, जब महाराष्ट्र में एक दिन में 11,000 से अधिक कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है. नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 22,08,586 तक पहुंच गई. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि विदर्भ, पुणे और मुंबई में तेजी से नए मामले सामने आने से पिछले 13 दिनों में एक लाख मामले जुड़े हैं.

Also Read: Coronavirus Case : फिर लगेगा लॉकडाउन ? लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के मामले 18,000 से अधिक
औरंगाबाद में वीकेंड पर रहेगा लॉकडाउन

वहीं बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने उच्च स्तरीय टीमें भेजी हैं. ये टीमें कोरोना से जुड़ी निगरानी में राज्य सरकार की मदद करेगी. राज्य के कुछ जिलों में प्रतिबंध पिछले महीने से ही लागू है. जबकि नागपुर जिले ने सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है और स्कूलों, कॉलेजों, और कोचिंग कक्षाओं को बंद करने का आदेश दिया है. वहीं संभाजीनगर (औरंगाबाद) में कोरोना के केस में वृद्धि होने की वजह से वीकेंड पर पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया गया है. 1 मार्च से 4 अप्रैल तक बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच संभाजीनगर (औरंगाबाद) में रात के समय प्रतिबंध लागू रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola