'22,000 करोड़ के चावल घोटाले की थी साजिश', AAP नेता सौरभ भारद्वाज का बड़ा आरोप

Updated:
विज्ञापन

करोड़ों के चावल घोटाले की थी साजिश, आप नेता का आरोप (Photo/X)

आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि दिल्ली में करीब 22,000 करोड़ के कथित चावल घोटाले की साजिश रची गई थी. सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि इस योजना का उद्देश्य गरीबों तक चावल पहुंचाना नहीं, बल्कि सब्सिडी वाले खाद्यान्न को दूसरे रास्ते भेजकर मुनाफा कमाना था.

विज्ञापन

Rice Scam Conspiracy: आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने राजधानी में गरीबों के लिए आवंटित किए जाने वाले सब्सिडी वाले चावल को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में करीब 22,000 करोड़ के कथित चावल घोटाले की साजिश रची गई थी. भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स(X) पर एक वीडियो पोस्ट कर ये आरोप लगाया है.

सब्सिडी वाले चावल से मुनाफा कमाने का आरोप

सौरभ भारद्वाज के अनुसार, असम की एक सरकारी कॉर्पोरेशन और दिल्ली सरकार की ओर से भारतीय खाद्य निगम (FCI) को सब्सिडी वाला चावल उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था. इस प्रस्ताव में दिल्ली के गरीबों के बीच वितरण के नाम पर हर सप्ताह 31,000 मीट्रिक टन चावल की मांग की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना का उद्देश्य गरीबों तक चावल पहुंचाना नहीं, बल्कि सब्सिडी वाले खाद्यान्न को दूसरे रास्ते भेजकर उससे मुनाफा कमाना था.

ये भी पढ़ें: Sahara Scam: रांची में आज से सहारा निवेशकों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह, 32 हजार करोड़ रुपये की वापसी की मांग

'हरियाणा की निजी कंपनी को बेचने की थी योजना'

AAP नेता ने दावा किया कि प्रस्तावित योजना के तहत यह चावल गरीबों तक पहुंचने के बजाय हरियाणा की एक निजी कंपनी को बेच दिया जाना था. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस तरह हर सप्ताह करीब 143 करोड़ का कथित घोटाला हो सकता था, जो तीन वर्षों में करीब 22,000 करोड़ तक पहुंच जाता.

ये भी पढ़ें: गेट जाम से अटका उत्कल संगठन का चुनाव, फिर बाहर ही लगा ‘वोटिंग बूथ’; धूप में कतार लग मतदाता कर रहे वोटिंग

हालांकि, सौरभ भारद्वाज ने अपनी पोस्ट में संबंधित निजी कंपनी का नाम सार्वजनिक नहीं किया और न ही अपने आरोपों के समर्थन में कोई दस्तावेज या साक्ष्य साझा किया.

आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल सौरभ भारद्वाज के इन आरोपों पर दिल्ली सरकार, भारतीय खाद्य निगम (FCI) या संबंधित अन्य एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि भी नहीं हुई है.


विज्ञापन
दीपक कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola