'अयोध्या का निमंत्रण ठुकराकर कांग्रेस ने पापों से मुक्त होने का अवसर गंवाया', हिमंत बिस्वा सरमा ने कसा तंज

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Jan 2024 4:28 PM

विज्ञापन

VIP Culture End in Assam | ANI, X

कांग्रेस द्वारा राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, कांग्रेस पार्टी का आरोप बिल्कुल सही नहीं है ये समारोह धार्मिक कार्यक्रम है और बाबा साहब अंबेडकर जी के संविधान ने सभी धर्मों को अपना-अपना अधिकार दे दिया है.

विज्ञापन

कांग्रेस द्वारा राम मंदिर (Ram Mandir) ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने जमकर तंज कसा. उन्होंने कहा, मेरे विचार में उन्हें बिल्कुल भी आमंत्रित नहीं किया जाना चा हिए था. लेकिन VHP ने उन्हें अपने कुछ पापों को सुधारने का एक सुनहरा अवसर दिया. लेकिन वे चूक गए. मुझे उनके लिए दया और दुख है.

रामदास अठावले ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा

कांग्रेस द्वारा राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, कांग्रेस पार्टी का आरोप बिल्कुल सही नहीं है ये समारोह धार्मिक कार्यक्रम है और बाबा साहब अंबेडकर जी के संविधान ने सभी धर्मों को अपना-अपना अधिकार दे दिया है. राम मंदिर बन चुका है और ये कोई बीजेपी और RSS का कार्यक्रम नहीं है ये कार्यक्रम राम मंदिर के ट्रस्ट वालों ने रखा है और उन्होंने सभी धर्म और पार्टी के लोगों को बुलाया है. लेकिन कांग्रेस को इस कार्यक्रम में आना नहीं था इसलिए वह किसी तरह का बहाना कर रही है और उनको पीएम मोदी का चेहरा देखना पसंद नहीं है.

Also Read: राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने से टूट गया कांग्रेस के इस बड़े नेता का दिल, कह दी ये बात

अनिल विज बोले- राम के प्रति प्यार होगा वो समारोह में जाएगा और जिसके अंदर नहीं है वो नहीं जाएगा

कांग्रेस द्वारा राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, धार्मिक भावना जिसके अंदर होगी और राम के प्रति प्यार होगा वो समारोह में जाएगा और जिसके अंदर नहीं है वो नहीं जाएगा. कांग्रेस राजनीतिक भावना की वजह से नहीं जा रहे हैं.

Also Read: लक्षद्वीप और अयोध्या के लिए मिलेगा सस्ता हवाई टिकट, राम मंदिर के पास रेडिसन खोलेगा होटल, जानें डिटेल

खरगे और सोनिया गांधी ने निमंत्रण ठुकराया, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

गौरतलब है कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं- खरगे, सोनिया गांधी और चौधरी ने राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को बुधवार को ‘सम्मान पूर्वक अस्वीकार’ कर दिया. पार्टी ने साथ ही बीजेपी पर चुनावी लाभ के लिए इसे राजनीतिक कार्यक्रम बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि धर्म एक ‘व्यक्तिगत मामला’ है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं द्वारा ‘अर्द्धनिर्मित’ मंदिर के उद्घाटन के पीछे के मकसद पर सवाल उठाया था.

Also Read: भारत के अलावा पाकिस्‍तान में भी है 700 साल पुराना राम मंदिर, नहीं है किसी को पूजा करने की अनुमति

‘मकर संक्रांति’ पर अयोध्या जायेंगे कांग्रेसी नेता

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा अयोध्या के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण ठुकराये जाने के बावजूद उत्तर प्रदेश पार्टी अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को कहा कि वह, कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे एवं अन्य नेताओं के साथ तय कार्यक्रम के अनुसार 15 जनवरी को ‘मकर संक्रांति’ पर अयोध्या जायेंगे. उन्होंने कहा, प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से संबंधित 22 जनवरी का समारोह अलग है. हम ‘मकर संक्रांति’ पर जा रहे हैं. राज्य प्रभारी अविनाश पांडे सहित उत्तर प्रदेश के लगभग 100 कांग्रेस पदाधिकारी 15 जनवरी को ‘मकर संक्रांति’ पर अयोध्या जाएंगे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola