ePaper
Live Updates

Congress Protest: राहुल-प्रियंका गांधी को 6 घंटे बाद पुलिस हिरासत से छोड़ा गया

Updated at : 05 Aug 2022 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
Congress Protest: राहुल-प्रियंका गांधी को 6 घंटे बाद पुलिस हिरासत से छोड़ा गया

Congress Protest Live Updates: दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. दरअसल, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर पार्टी ने आज देशव्यापी विरोध का आह्वान किया है. इधर विरोध से पहले पुलिस अधिकारियों ने विजय चौक पर सुरक्षाकर्मियों को जानकारी दी. बता दें कि दिल्ली पुलिस ने नयी दिल्ली जिले में निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:11 PM. 5 Aug 2211:11 PM. 5 Aug

राहुल-प्रियंका गांधी को 6 घंटे बाद पुलिस हिरासत से छोड़ा गया

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुईं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च निकाले जाने से पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद सड़क पर धरने पर बैठ गईं. हालांकि कुछ देर बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया. वहीं प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भी हिरासत में लिया गया. हालांकि, छह घंटे बाद राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस हिरासत से छोड़ दिया गया. जिसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेता न्यू पुलिस लाइंस किंग्सवे कैंप से रवाना हुए.

11:11 PM. 5 Aug 2211:11 PM. 5 Aug

बीजेपी सांसद हेमा मालिनी बोलीं, सदन नहीं चलने देना विपक्ष का उद्देश्य

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि मंहगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी जो प्रदर्शन कर रही है उस पर मैं कुछ नहीं बोलूंगी. हमारी सरकार, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह तय करेंगे की क्या करना है. हेमा मालिनी ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य है कि वे सदन नहीं चलने देंगे.

11:11 PM. 5 Aug 2211:11 PM. 5 Aug

यूपी में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को राजभवन की ओर जाने से रोका गया

कांग्रेस की ओर से महंगाई और जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के आह्वान पर प्रदर्शन कर रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों को पुलिस ने शुक्रवार को राजभवन की ओर जाने से रोक दिया. लखनऊ में पुलिस ने राज्यपाल के आधिकारिक आवास राजभवन की ओर जाने वाले मार्गों पर बैरिकेड लगा दिया है. कांग्रेस के कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर तिरंगा लहराते हुए सुबह पार्टी मुख्यालय पर एकत्रित हुए और करीब 11:30 बजे जब उन्होंने राजभवन की तरफ कूच करने का प्रयास किया तो पुलिस द्वारा उन्हें रोक दिया गया.

11:11 PM. 5 Aug 2211:11 PM. 5 Aug

किंग्सवे कैंप लाए गए कांग्रेसी नेता

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित पार्टी के अन्य सांसदों को पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ न्यू पुलिस लाइंस किंग्सवे कैंप में हिरासत में लिया गया.

3:25 PM. 5 Aug 223:25 PM. 5 Aug

चंड़ीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

चंडीगढ़ में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस कर्मियों द्वारा वाटर कैनन इस्तेमाल किया गया.

3:17 PM. 5 Aug 223:17 PM. 5 Aug

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. प्रियंका ने कहा, केंद्र सरकार को लगता है कि विपक्ष में जो भी है उनको दबा सकते हैं. उनको लगता है कि अपनी फौज दिखाने के बाद हम समझौता करे लेंगे. इनके मंत्री कहते हैं कि महंगाई नहीं है. हम प्रधानमंत्री आवास तक जाकर महंगाई दिखाना चाहते हैं.

2:51 PM. 5 Aug 222:51 PM. 5 Aug

दिल्ली पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया

दिल्ली में पुलिस लाइंस किंग्सवे कैंप में हिरासत में लिए गए मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश और रंजीत रंजन सहित कांग्रेस सांसद को पुलिस ने रखा है.

2:51 PM. 5 Aug 222:51 PM. 5 Aug

प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को AICC मुख्यालय के बाहर से हिरासत में लिया, जहां वे बेरोजगारी और महंगाई को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन शामिल हुई थीं.

2:51 PM. 5 Aug 222:51 PM. 5 Aug

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रियंका गांधी धरने पर बैठीं

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा AICC मुख्यालय के बाहर पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठीं. इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि महंगाई हद से ज़्यादा बढ़ गई है, सरकार को कुछ करना पड़ेगा. हम इसके लिए ही आंदोलन कर रहे हैं.

2:51 PM. 5 Aug 222:51 PM. 5 Aug

राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया 

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और शशि थरूर समेत कांग्रेस के कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया. कांग्रेस के सभी सांसद महंगाई और महंगाई का मुद्दा उठाने के लिए राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च कर रहे थे. इस दौरान कांग्रेस सांसदों ने पुलिस पर मारपीट का भी आरोप लगाया है.

2:51 PM. 5 Aug 222:51 PM. 5 Aug

सोनिया गांधी ने संसद में महंगाई का किया विरोध

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा और सांसद सोनिया गांधी ने संसद में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ पार्टी सांसदों के विरोध का नेतृत्व किया. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे.

2:51 PM. 5 Aug 222:51 PM. 5 Aug

काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे राहुल गांधी

महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी काले कपड़े पहन संसद पहुंचे. वहीं, कई कांग्रेस सांसदों ने भी काले कपड़े पहनकर विरोध जताया है. इसके साथ ही कांग्रेस सांसदों ने महंगाई और बेरोजगारी पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला.

2:51 PM. 5 Aug 222:51 PM. 5 Aug

भाजापा नेता का राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप

राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने साफ झूठ बोला है. अभी 2 दिन पहले सदन में चर्चा हुई उसमें कांग्रेस पार्टी के लोगों ने भाग लिया कि नहीं? निम्न स्तर के आरोप लगाए कि नहीं? राहुल गांधी ने ये झूठ क्यों बोला कि उनको बोलने नहीं दिया जाता है? ये देश को बताना जरूरी है. उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा एक बहाना है. सही कारण ED को धमकाना, डराना और परिवार को बचाना है, ये असली कारण है.

11:00 AM. 5 Aug 2211:00 AM. 5 Aug

दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी खिलाफ पार्टी मुख्यालय से अपना विरोध-प्रदर्शन शुरू किया. पार्टी कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाने के लिए सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित गलत इस्तेमाल के खिलाफ भी प्रदर्शन कर रही है. प्रदर्शन कर रहे पार्टी के नेताओं, सांसदों के हाथ पर काली पट्टी बंधी नजर आई. दिल्ली पुलिस ने नयी दिल्ली जिले में निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए कांग्रेस को प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की प्रधानमंत्री आवास का ‘घेराव करने’ की योजना है. कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल सकते हैं.

11:08 AM. 5 Aug 2211:08 AM. 5 Aug

देश का कोई भी संस्थान स्वतंत्र नहीं, सभी RSS के नियंत्रण में- राहुल

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, विपक्ष कानूनी ढांचा, न्यायिक संरचना, चुनावी संरचना के बल पर लड़ती है. यह सब ढांचे सरकार का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि सरकार ने अपने लोग इन संस्थानों में बैठा रखे हैं. हिंदुस्तान का कोई भी संस्थान स्वतंत्र नहीं है, वह RSS के नियंत्रण में है. उन्होंने कहा, हिटलर भी चुनाव जीतकर आया था. हिटलर कैसे चुनाव जीतता था? उसके पास सारी संस्थान उसके हाथ में थी. उसके पास पूरा ढ़ांचा था. मुझे पूरा ढांचा दे दो फिर मैं दिखाऊंगा चुनाव कैसे जीता जाता है.

11:08 AM. 5 Aug 2211:08 AM. 5 Aug

हमें संसद के बाहर और भीतर बोलने नहीं दिया जाता- राहुल

राहुल गांधी ने कहा, हम महंगाई, बेरोजगारी, समाज में हिंसा की स्थिति का मुद्दा उठाना चाहते हैं. हमें संसद के बाहर और भीतर बोलने नहीं दिया जाता है. सरकार दो-तीन बड़े उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है. कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आज राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी जिसके तहत कांग्रेस कार्य समिति के सदस्यों एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की प्रधानमंत्री आवास का ‘घेराव करने’ की योजना है. मुख्य विपक्षी दल के अनुसार, कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा सदस्य संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे. उधर, दिल्ली पुलिस ने नयी दिल्ली जिले में निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी.

11:08 AM. 5 Aug 2211:08 AM. 5 Aug

केंद्र सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है- अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, किसी ने कभी कल्पना नहीं की थी कि देश में ऐसा वक्त भी आएगा कि तिरंगों के लिए लोगों को समाप्त होते देखा जाएगा. कोई कल्पना नहीं कर सकता जिस रूप में संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं. महंगाई, बेरोज़गारी, GST पर कोई सुनवाई करने वाला नहीं है.

11:00 AM. 5 Aug 2211:00 AM. 5 Aug

महंगाई के मुद्दे पर राहुल गांधी का प्रेस कॉन्फ्रेंस

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राहुल गांधी का प्रेस कॉन्फ्रेंस. इस दौरान राहुल गांधी केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, हम महंगाई, बेरोज़गारी और समाज को जो बांटा जा रहा है उसका मुद्दा संसद में उठाना चाहते हैं लेकिन हमें बोलने नहीं दिया जाता. उन्होंने कहा, आज लोकतंत्र की हत्या हो रही है. इस देश ने 70 साल में बनाया उसको 8 साल में खत्म कर दिया गया. आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है बल्कि 4 लोगों की तानाशाही है.

11:00 AM. 5 Aug 2211:00 AM. 5 Aug

कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे. राहुल गांधी थोड़ी देर में महंगाई के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके साथ ही कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है. बता दें कि दिल्ली पुलिस ने नयी दिल्ली जिले में निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है.

11:00 AM. 5 Aug 2211:00 AM. 5 Aug

प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

कांग्रेस पार्टी के बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने विजय चौक पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई.

11:00 AM. 5 Aug 2211:00 AM. 5 Aug

दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन से यातायात जाम का अंदेशा

दिल्ली पुलिस ने एक परामर्श जारी कर कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस के व्यापक विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर लुटियंस दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को यातायात प्रभावित रहने की आशंका है. पुलिस ने इसके लिए विशेष व्यवस्था की है और प्रमुख सड़कों पर भीड़भाड़ वाले संभावित स्थानों के आधार पर मार्ग परिवर्तन का सुझाव दिया जाएगा. परामर्श के अनुसार, नयी दिल्ली जिले में यातायात की सुगम आवाजाही की सुविधा के लिए बसें धौला कुआं, रिज रोड, शंकर रोड, पंचकुइयां रोड, चेम्सफोर्ड रोड, मिंटो रोड, मथुरा रोड, डब्ल्यू-पॉइंट, लोधी रोड, अरबिंदो मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, मोती बाग लाल बत्ती (शांति पथ) से आगे प्रतिबंधित रहेंगी.

9:17 AM. 5 Aug 229:17 AM. 5 Aug

कांग्रेस पार्टी दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं का विरोध शुरू

दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. दरअसल, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर पार्टी ने आज देशव्यापी विरोध का आह्वान किया है. इधर विरोध से पहले पुलिस अधिकारियों ने विजय चौक पर सुरक्षाकर्मियों को जानकारी दी. बता दें कि कांग्रेस ने घोषणा की है कि पार्टी के सांसद संसद से “चलो राष्ट्रपति भवन” का आयोजन करेंगे और वरिष्ठ नेता “पीएम हाउस घेराव” में भाग लेंगे.

9:17 AM. 5 Aug 229:17 AM. 5 Aug

कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का इकट्ठा होना शुरू

बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में इकट्ठा हुए. इस दौरान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि आज पूरे देश में कांग्रेस महंगाई को लेकर आवाज़ उठा रही है. आज वरिष्ठ कांग्रेस सांसद और नेता संसद से राष्ट्रपति भवन तक कूच करेंगे और वहीं कांग्रेस के अन्य नेता AICC मुख्यालय से प्रधानमंत्री निवास का घेराव करेंगे. उन्होंने कहा, सरकार देश में तानाशाही रवैया अपनाई हुई है इसलिए हम यह प्रदर्शन कर रहे हैं. इधर अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए हैं.

9:17 AM. 5 Aug 229:17 AM. 5 Aug

 महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन

कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी, जिसके तहत कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने की योजना है. मुख्य विपक्षी दल के अनुसार, कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा सदस्य संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे. जंतर मंतर को छोड़कर नई दिल्ली पूरे इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola