अशोक गहलोत लड़ेंगे अध्यक्ष पद का चुनाव ? 28 सितंबर तक कर सकते हैं नामांकन

Updated:
विज्ञापन
अशोक गहलोत लड़ेंगे अध्यक्ष पद का चुनाव ? 28 सितंबर तक कर सकते हैं नामांकन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं. सूत्रों के हवाले से तो ये भी खबर आ रही है कि अशोक गहलोत 26 से 28 सितंबर के बीच अपना नामांकन भी दााखिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

एक ओर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पूरे भारत को एक सूत्र में जोड़ने के लिए भारत यात्रा पर निकले हैं, तो दूसरी ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं. एक ओर खबर आयी थी कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं, जिसके लिए अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से अनुमति मिल गयी है, तो अब खबर आ रही है कि अध्यक्ष पद के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) भी उम्मीदवार हो सकते हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे अशोक गहलोत, सितंबर के आखिर में कर सकते हैं नामांकन

टीवी रिपोर्ट के अनुसार खबर आ रही है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं. सूत्रों के हवाले से तो ये भी खबर आ रही है कि अशोक गहलोत 26 से 28 सितंबर के बीच अपना नामांकन भी दााखिल कर सकते हैं.

Also Read: इंदिरा से लेकर राहुल तक गांधी परिवार के ‘कटप्पा’ अशोक गहलोत होंगे कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष!

राहुल के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस मजबूत होगी: गहलोत

एक ओर अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की खबर आ रही है तो कुछ दिनों पहले उन्होंने राहुल गांधी को ही अध्यक्ष बनने की पैरवी की थी. उन्होंने भारत जोड़ो यात्���ा के दौरान कहा था अगर राहुल कमान संभालते हैं तो इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी और देश के समक्ष चुनौतियों से निपटने में भी आसानी होगी. उन्होंने कहा था, आज भी कांग्रेस में लोग यह भावना रखते हैं कि राहुल जी को कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहिए. 2019 में हम कामयाब नहीं हो पाए तो उन्होंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया था. गहलोत का कहना है, हम चाहते हैं कि अगर वो अध्यक्ष बनते हैं तो हम सब मिलकर कोई कमी नहीं आने देंगे, उनके नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढ़ेगी. उनके नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत होगी, आगे बढ़ेगी. देश के सामने चुनौतियां बड़ी हैं, अगर राहुल जी अध्यक्ष बनते हैं तो इन चुनौतियों से निपटने में आसानी होगी.

राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग तेज हुई

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नजदीक आने के साथ ही पार्टी के भीतर राहुल गांधी को एक बार फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग तेज हो गई है. इसी क्रम में सात प्रदेश कांग्रेस कमेटियों समेत पार्टी की आठ स्थानीय इकाइयों ने राहुल गांधी के समर्थन में प्रस्ताव पारित किए. कांग्रेस की इन इकाइयों ने ये प्रस्ताव उस वक्त पारित किए है जब गत नौ सितंबर को कन्याकुमारी में राहुल गांधी ने यह संकेत दिया था कि वह पार्टी का अध्यक्ष बनने के अपने पुराने फैसले पर कायम हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola