राहुल गांधी की सांसदी जाने पर संग्राम, काले कपड़े पहनकर सड़क से सदन तक कांग्रेसी नेताओं का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
राहुल गांधी की सांसदी जाने पर संग्राम, काले कपड़े पहनकर सड़क से सदन तक कांग्रेसी नेताओं का प्रदर्शन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, अगर PM मोदी के पास ऐसा कोई जादू है कि 2.5 साल में 12 लाख करोड़ बन सकते हैं, वह हम देश के लोगों को बताएंगे. उन्होंने कहा, कांग्रेस का यह निजी धरना नहीं है, हम जनता, लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं.

विज्ञापन

लोकसभा की सदस्यता से राहुल गांधी की अयोग्यता को लेकर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता देशभर में जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी सिलसिले में आज कांग्रेसी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी काले कपड़े पहने नजर आये.

संसद भवन से विजय चौक तक कांग्रेसी नेताओं का प्रदर्शन

राहुल गांधी की सांसदी जाने और अदाणी मुद्दे को लेकर कांग्रेसी नेताओं का सड़क से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन जारी है. आज देशभर में कांग्रेसी नेता काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी सिलसिले में कांग्रेस के सांसदों ने संसद भवन से लेकर विजय चौक तक विरोध मार्च निकाला. जिसकी अगुआई सोनिया गांधी ने की. इस मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल रहे. कांग्रेसी सांसदों ने महात्मा गांधी की मूर्ति के नीचे इकट्ठा होकर हाथ में बैनर-पोस्टर लिये जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

PM मोदी पास ऐसा कोई जादू है कि 2.5 साल में 12 लाख करोड़ बन सकते हैं : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, अगर PM मोदी के पास ऐसा कोई जादू है कि 2.5 साल में 12 लाख करोड़ बन सकते हैं, वह हम देश के लोगों को बताएंगे. उन्होंने कहा, कांग्रेस का यह नीजि धरना नहीं है, हम जनता, लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं. जो लोग इस मुहिम का समर्थन कर रहे हैं उनका धन्यवाद करता हूं.

Also Read: ‘सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’, उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी को दे दी ऐसी चेतावनी

भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है. नरेंद्र मोदी जी लोकतंत्र नहीं चाहते, इसलिए हम विरोध कर रहे हैं. हमारी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की मांग भी नहीं मानी जा रही. हम चाहते हैं कि सत्य बाहर आये.

तो मोदी जी को दर्जनों बार माफी मांगनी पड़ती: अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर बड़ा हमला करते हुए कहा, अदाणी, चीनी अतिक्रमण, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए मोदी जी अलग-अलग मुद्दे लेकर आए. राहुल गांधी को सदन में माफी मांगने को कहा गया. सदन माफी मांगने की जगह है? अगर माफी मांगने की जगह होती तो मोदी जी को दर्जनों बार माफी मांगनी पड़ती.

चेन्नई में भी काले कपड़े पहनकर कांग्रेसी नेताओं का प्रदर्शन

चेन्नई में भी राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर कांग्रेसी नेताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है. वहीं कांग्रेसी विधायक विरोध जताने के लिए काली शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए.

मनीष तिवारी और मणिकम टैगोर ने कार्यस्थगन के नोटिस दिए

कांग्रेस सांसदों मनीष तिवारी और मणिकम टैगोर ने पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने पर सदन में चर्चा की मांग करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कार्यस्थगन के नोटिस दिए हैं. तिवारी ने अपने नोटिस में कहा है कि राहुल गांधी को जल्दबाजी में अयोग्य ठहराया जाना स्वाभाविक न्याय के सिद्धांत के विरुद्ध है और यह संविधान के प्रावधानों के भी खिलाफ है. उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि सदन में राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने से संबंधित विषय पर चर्चा होनी चाहिए.

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को हुई है दो साल की सजा

केरल की वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा वर्ष 2019 के मानहानि के एक मामले में सजा सुनाये जाने के मद्देनजर शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया था. सूरत की एक अदालत ने मोदी उपनाम संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें दोषी ठहराया तथा दो साल कारावास की सजा सुनाई थी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola