कांग्रेस को 34 साल बाद कर्नाटक में मिली सबसे बड़ी जीत, 42% वोट के साथ बनी सबसे बड़ी पार्टी

कर्नाटक में कांग्रेस 34 साल बाद धमाकेदार जीत दर्ज की है. 1989 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 224 में से 178 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि उस समय बीजेपी के खाते में केवल 4 सीटें ही आयी थीं.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में शानदार जीत के साथ वापसी करते हुए कांग्रेस ने बीजेपी को दक्षिण भारत में सत्ता से बाहर कर दिया है. भाजपा के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर पर सवार होकर कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत के आंकड़े से अधिक सीटें हासिल की हैं. चुनाव आयोग के रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस ने 136 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. जबकि सत्ता पर काबिज बीजेपी 65 सीटों पर सिमट गयी. जेडीएस को 19 और अन्य को केवल 4 सीटें ही मिल पायीं.
कर्नाटक में कांग्रेस ने 34 साल बाद धमाकेदार जीत दर्ज की
कर्नाटक में कांग्रेस 34 साल बाद धमाकेदार जीत दर्ज की है. 1989 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 224 में से 178 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि उस समय बीजेपी के खाते में केवल 4 सीटें ही आयी थीं. हालांकि 1999 में भी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था और पार्टी ने 132 सीटों पर कब्जा किया था. 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 80 सीटें मिली थी, जबकि बीजेपी को 104 सीटों पर जीत मिली थी.

कर्नाटक की जीत से कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनावों में जीत की किरण नजर आयी
माना जा रहा है कि कर्नाटक में मिली जीत से इस साल के आखिर में होने वाले मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावना को बल मिल सकता है.
Also Read: Karnataka Results: बीजेपी की हार की वजह सत्ता विरोधी लहर, कांग्रेस के इस दांव से चित मोदी-शाह की जोड़ी
स्थानीय मुद्दों पर कांग्रेस ने बीजेपी को मात दी
कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित रखा. उसने बजरंग दल और पीएफआई जैसे संगठनों पर प्रतिबंध का वादा किया तो जनता के समक्ष पांच ‘गारंटी’ भी दी. उसने अपनी इस रणनीति से कर्नाटक में भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं और हिंदुत्व की राजनीति की धार को कुंद कर दिया. निर्वाचन आयोग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत का 113 सीट का जादुई आंकड़ा पार करते हुए अब तक 136 सीट जीत ली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










