गुजरात चुनाव 2022: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, इन 46 उम्मीदवारों को पार्टी ने दिया टिकट

Gujarat Election 2022 : पिछले 27 साल से भाजपा सत्ता पर काबिज है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में इस बार चुनाव त्रिकोणीय हो चला है. यहां चुनावी मैदान में कांग्रेस और भाजपा के अलावा आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ भी है.
Gujarat Election 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है. जहां गुरुवार को भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कि वहीं कांग्रेस की ओर से 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने का काम किया गया. कांग्रेस की ओर से अबतक 89 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गयी है.
यदि आपको याद हो तो कांग्रेस ने पिछले शुक्रवार को चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी. कांग्रेस की दूसरी सूची पर नजर डालें तो, उनमें भुज से अर्जनभाई भूडिया, जूनागढ़ से भीखाभाई जोशी, सूरत पूर्व से असलम साइकिलवाला, सूरत उत्तर से अशोकभाई पटेल और वलसाड से कमलकुमार पटेल को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है.
Congress party announces the second list of 46 candidates for #GujaratElections2022
Its first list had earlier announced the names of 43 candidates. pic.twitter.com/CiotYp2Jhb— ANI (@ANI) November 10, 2022
यहां चर्चा कर दें कि पिछले 27 साल से भाजपा सत्ता पर काबिज है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में इस बार चुनाव त्रिकोणीय हो चला है. यहां चुनावी मैदान में कांग्रेस और भाजपा के अलावा आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ भी है जो अपनी जीत का दावा कर रही है और जनता को लुभाने के प्रयास में लगी हुई है. वहीं कांग्रेस गुजरात से लगातार भाजपा को सत्ता से हटाने का प्रयास कर रही है. कुल 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होनी है.
Also Read: Gujarat Election 2022: गुजरात में पाटीदारों का क्या है महत्व, बीजेपी को मिलेगा इनका वोट?
पिछले चुनाव यानी विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया था. इससे पहले साल 1985 की बात करें तो, इस साल गुजरात में कांग्रेस सत्ता में लौटी और वो भी चौंकाने वाले आंकड़ों के साथ…इस साल कांग्रेस ने गुजरात की कुल 182 सीटों में से रिकॉर्ड 149 सीटों पर जीत दर्ज की. इस वक्त कांग्रेस का वोट प्रतिशत 55 से अधिक था. यहां चर्चा कर दें कि पिछले 27 साल से भाजपा जरूर सत्ता पर काबिज है लेकिन वह अबतक 1985 के कांग्रेस के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










