क्या कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के बीच होगा ब्रेकअप, सावरकर मुद्दे पर संसद भवन में बड़ी बैठक, राहुल भी मौजूद

Updated:
विज्ञापन
क्या कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के बीच होगा ब्रेकअप, सावरकर मुद्दे पर संसद भवन में बड़ी बैठक, राहुल भी मौजूद

सावरकर पर दिये गये बयान पर राहुल गांधी को उद्धव ठाकरे और संजय राउत ने चेतावनी दे दी है. दोनों ने कहा कि वीर सावरकर उनके आदर्श हैं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनका अपमान करने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

राहुल गांधी के वीर सावरकर पर दिये गये बयान को लेकर बवाल काफी बढ़ गया है. इसका असर महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर भी पड़ता नजर आ रहा है. कांग्रेस की अगुआई में विपक्ष की बैठक से उद्धव ठाकरे गुट ने किनारा कर लिया था. अब सावरकर मुद्दे पर संसद भवन में कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गुट के सांसदों के बीच बैठक हो रही है. इस बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद हैं.

सांसदी जाने के बाद पहली बार संसद भवन पहुंचे राहुल गांधी

लोकसभा की सदस्यता छीनने के बाद राहुल गांधी पहली बार संसद भवन पहुंचे. कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की बैठक में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी के चेहरे पर सांसदी जाने और सूरत कोर्ट से दो साल की सजा पाने का जरा भी तनाव नहीं दिख रहा था. मुस्कुराते हुए राहुल गांधी अपनी गाड़ी से निचे उतरे और संसद भवन में प्रवेश किये.

उद्धव ठाकरे और संजय राउत ने राहुल गांधी को दी चेतावनी

सावरकर पर दिये गये बयान पर राहुल गांधी को उद्धव ठाकरे और संजय राउत ने चेतावनी दे दी है. दोनों ने कहा कि वीर सावरकर उनके आदर्श हैं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनका अपमान करने से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) तीन दलों – शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) – का गठबंधन है, जिसे लोकतंत्र की रक्षा के लिए बनाया गया था और इसके लिए एकजुट होकर काम करना जरूरी था. उद्धव ठाकरे ने कहा था कि सावरकर हमारे आदर्श हैं और उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हमें अपने लोकतंत्र की रक्षा के लिए मिलकर लड़ना होगा. सावरकर ने 14 साल तक अंडमान जेल में अकल्पनीय यातनाएं झेलीं.

Also Read: अश्विनी वैष्णव ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा- वह खुद को संसद और कोर्ट से ऊपर मानते हैं

पवार ने कांग्रेस से रुख नरम करने को कहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वी डी सावरकर की की तीखी आलोचना करने को लेकर महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन में तनाव के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने हस्तक्षेप करके कांग्रेस नेतृत्व को इस मुद्दे पर शिवसेना की चिंताओं से अवगत कराया है. विपक्षी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सावरकर की आलोचना के मामले में अपना रुख नरम करने पर सहमत हो गई है. पार्टी द्वारा सावरकर की आलोचना की वजह से महाराष्ट्र में उसके गठबंधन साझेदार राकांपा और शिवसेना में असहजता है.

राहुल गांधी ने क्या दिया था सावरकर पर बयान

दरअसल भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न मुद्दों पर उनसे माफी मांगने को कहने के संबंध में किए गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा था, मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगता है.

साबित करें कि सावरकर ने माफी मांगी थी, पोते ने राहुल से कहा

हिन्दुत्व विचारक वीर दामोदर सावरकर के पोते ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. उन्हें सावरकर द्वारा ब्रिटिश शासन से माफी मांगे जाने संबंधी दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने की चुनौती दी. उन्होंने यहां तक कह दिया कि सावरकर के अपमान पर अगर राहुल गांधी माफी नहीं मांगते हैं, तो उनके खिलाफ वह मामला दर्ज करायेंगे.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola