कश्मीर में सीजन की सबसे सर्द रात, बिहार में कोल्डेस्ट डे, झारखंड में बारिश, जानें देश में मौसम का मिजाज

Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Jan 2023 7:25 PM

विज्ञापन

Weather Updates: जम्मू कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. बिहार के कई इलाकों में कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है. वहीं झारखंड के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं.

विज्ञापन

Weather Updates: नये साल का स्वागत लोगों ने कड़ाके की ठंड के साथ किया. पहाड़ों से लेकर मैदान तक भीषण सर्दी पड़ रही है. कश्मीर में भी नव वर्ष का आगाज कंपकपाती ठंड के साथ हुआ. गुलमर्ग और पहलगाम में शनिवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात के रूप में बीती. दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है.

दिल्ली में हाड़ कंपाती सर्दी: पहाड़ों में जारी बर्फबारी के कारण मैदानों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही हैं. राजधानी दिल्ली में भी ठंड के साथ कोहरे का कहर है. बीते शनिवार और रविवार को सुबह दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा, शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. आईएमडी के मुताबिक अभी दिल्ली में ठंड और कोहरे से कोई राहत नहीं मिलने वाली है.

पंजाब और हरियाणा में जोरदार ठंड के साथ शीतलहर: पंजाब में भी के कारण आम जनजीवन बेपटरी हो गया है. प्रदेश में भीषण ठंड के साथ शीतलहर का भी प्रकोप है. पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान दो से सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. पंजाब और हरियाणा में पिछले कई दिनों से अत्यधिक ठंड से लोगों का हाल बेहाल है.

राजस्थान में 10 डिग्री गिरा पारा: सर्दी से राजस्थान भी कांप रहा है. प्रदेश के कई इलाकों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. कई हिस्सों में शीत लहर का प्रकोप भी जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि रविवार को सीकर के फतेहपुर में एक डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया और यह सबसे सर्द स्थान रहा. इसके अलावा हनुमानगढ़ और चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अलवर और पिलानी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

झारखंड में हो सकती है बारिश: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि झारखंड के कुछ इलाकों में नये साल के पहले सप्ताह में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, 4 और 5 जनवरी को झारखंड की राजधानी रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

बिहार में शीतलहर का प्रकोप: ठंड और शीतलहर से बिहार भी दो चार हो रहा है. राजधानी पटना समेत कई जिलों में जोरदार ठंड पड़ रही है. दक्षिण बिहार में भी शीत लहर जारी है. पूर्वी बिहार को छोड़ दें दक्षिणी-पश्चिमी और उत्तरी बिहार में कुछ जगहों पर शीत दिवस दर्ज किया गया है.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, कार सवार लड़कों ने लड़की को 4 किलोमीटर तक घसीटा, मौत

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन