कॉकरोच जनता पार्टी विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग को लेकर याचिका दायर

Updated:
विज्ञापन
Cockroach Janta Party

सुप्रीम कोर्ट, फोटो-एएनआई

Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया पर वायरल हुई कॉकरोच जनता पार्टी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. संगठन के खिलाफ दायर जनहित याचिका में FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की गई है.

विज्ञापन

Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है, जिसमें संगठन की गतिविधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि यह स्व-घोषित राजनीतिक संगठन सुप्रीम कोर्ट की मौखिक टिप्पणियों का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर रहा है और उनका व्यावसायिक लाभ उठाया जा रहा है.

CBI जांच की मांग

याचिका में मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई है. इसमें कहा गया है कि जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराई जाए. साथ ही कानूनी पेशे में कथित नकली वकीलों और फर्जी डिग्री रखने वाले लोगों की भी जांच की मांग की गई है.

संवैधानिक प्रक्रियाओं के दुरुपयोग का आरोप

याचिकाकर्ता ने कहा है कि इस तरह के संगठन और प्रतीकात्मक अभियान अदालत की टिप्पणियों का इस्तेमाल प्रचार, व्यापारिक गतिविधियों और डिजिटल मार्केटिंग के लिए कर रहे हैं. याचिका में इसे संवैधानिक प्रक्रियाओं का खतरनाक व्यावसायीकरण बताया गया है.

सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक होने का दावा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपक ने आरोप लगाया कि संगठन के सभी सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट बंद कर दिए गए हैं. उनका कहना है कि अब संगठन अपने किसी भी आधिकारिक डिजिटल मंच का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है. कॉकरोच जनता पार्टी हाल ही में NEET-UG पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चलाए गए अभियान के बाद चर्चा में आई थी. मजाक के तौर पर बनाई गई पार्टी कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बन गई. बड़ी संख्या में यूजर्स ने खुद को ‘कॉकरोच’ कहना शुरू कर दिया है.

इंस्टाग्राम पर पार्टी की लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि इसके फॉलोअर्स की संख्या बीजेपी से भी अधिक बताई जाने लगी. वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपक ने सोशल मीडिया एक्स पर एक स्क्रीन रिकॉर्डिंग शेयर कर बताया था कि CJP के इंस्टाग्राम अकाउंट को 22 अप्रैल से 21 मई के बीच 1.6 बिलियन व्यूज मिले. उन्होंने दावा किया कि इस दौरान पार्टी से करीब 1.2 करोड़ नए फॉलोअर्स जुड़े हैं.

कांग्रेस ने किया बीजेपी पर हमला, जन आक्रोश दबाने का लगाया आरोप

इधर कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर आरोप लगा रही है. महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जन असंतोष को दबाने का आरोप लगाया है. कांग्रेस नेताओं का दावा है कि खुफिया एजेंसी की चेतावनी के बाद व्यंग्यात्मक डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक किए गए हैं. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं, बेरोजगारों और गरीबों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है.

Also Read: फालता में बीजेपी की प्रचंड जीत, एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जीते देबांग्शु पांडा

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola