ePaper

देश में बारिश की वजह से कोयला संकट, जून में स्टाॅक लेने को तैयार नहीं थे राज्य-कोयला मंत्री ने कहा

Updated at : 12 Oct 2021 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
देश में बारिश की वजह से कोयला संकट, जून में स्टाॅक लेने को तैयार नहीं थे राज्य-कोयला मंत्री ने कहा

New Delhi: Union Minister of Coal and Mines Pralhad Joshi during the launch of 3rd tranche of auction for commercial mining of coal, in New Delhi, Tuesday, Oct 12, 2021. (PTI Photo/ Manvender Vashist)(PTI10_12_2021_000121B)

कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हमने कोयले की आपूर्ति जारी रखी है, बकाये के बावजूद हम कोयले की आपूर्ति कर रहे हैं. राज्यों से हमारा यह अनुरोध है कि स्टाॅक बढ़ायें हम कोयले की कमी नहीं होने देंगे.

विज्ञापन

देश में कोयले का संकट बरकरार है. कोयला संकट की वजह से बिजली उत्पादन पर गंभीर असर पड़ा है. इन सबके बीच आज कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि बारिश की वजह से कोयले की कमी हो गयी है और कोयले की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में 60 रुपये प्रति टन से 190 रुपये प्रति टन की वृद्धि हुई है. इस वजह से आयातित कोयला बिजली संयंत्र या तो 15-20 दिनों के लिए बंद हो जाते हैं या बहुत कम उत्पादन करते हैं. इससे घरेलू कोयले पर दबाव पड़ा है.

कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हमने कोयले की आपूर्ति जारी रखी है, बकाये के बावजूद हम कोयले की आपूर्ति कर रहे हैं. राज्यों से हमारा यह अनुरोध है कि स्टाॅक बढ़ायें हम कोयले की कमी नहीं होने देंगे.

Also Read: बच्चों के वैक्सीन COVAXIN को अभी नहीं मिली है DCGI की मंजूरी, इस मसले पर फंसा है पेच

कल हमने 1.94 मिलियन टन की आपूर्ति की, घरेलू कोयले की अब तक की सबसे अधिक आपूर्ति. जहां तक राज्यों का सवाल है, इस साल जून तक हमने उनसे स्टॉक बढ़ाने का अनुरोध किया था, उस वक्त कुछ राज्यों ने कहा कि कृपया एक एहसान करें, हमें अभी कोयला ना भेजें.

इधर सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड से दुर्गा पूजा के दौरान बिजली उत्पादकों को ईंधन की आपूर्ति बढ़ाकर 15.5 से 16 लाख टन प्रतिदिन करने को कहा है. साथ ही 20 अक्टूबर के बाद इसे बढ़ाकर 17 लाख टन प्रतिदिन करने को कहा गया है. देश में त्योहार शुरू हो चुके हैं, ऐसे में बिजलीघरों में कोयले की कमी को देखते हुए यह कदम महत्वपूर्ण है.

पीटीआई न्यूज ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है कि दिल्ली में सोमवार को एक बैठक हुई और कोल इंडिया से बिजलीघरों को पूजा के दौरान 15.5 से 16 लाख टन प्रतिदिन कोयले की आपूर्ति करने को कहा गया.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola