‘हिम्मत है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखाइए’, जानें मोदी सरकार से ऐसा क्यों बोले संजय राउत

Updated:
विज्ञापन
‘हिम्मत है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखाइए’, जानें मोदी सरकार से ऐसा क्यों बोले संजय राउत

चीन के मानक मानचित्र का 2023 संस्करण आधिकारिक तौर पर सोमवार को जारी किया गया और प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के स्वामित्व वाली मानक मानचित्र सेवा की वेबसाइट पर इसे जारी किया गया. इस मानचित्र के बाद भारत में राजनीति प्रतिक्रिया आ रही है.

विज्ञापन

चीन ने आधिकारिक तौर पर अपने ‘मानक मानचित्र’ के 2023 संस्करण को जारी किया है. इसमें अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चिन क्षेत्र, ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर पर उसके दावों सहित अन्य विवादित क्षेत्रों को शामिल किया गया है. चीन द्वारा पूरे अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन पर दावा करने के बाद देश में राजनीतिक प्रतिक्रिया आ रही है.

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर गौर करना चाहिए. हाल ही में पीएम BRICS में गए थे, उन्होंने चीन के राष्ट्रपति को गले लगाया था. उसके बाद चीन का मैप आता है तो यह उनसे(PM) सवाल किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसे देखने के बाद हमारा तो दिल टूट गया है. राहुल गांधी ने जो कहा है वह सच है कि हमारी ज़मीन चीन ने ले ली है. आपमें हिम्मत है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखाइए.

Also Read: कांग्रेस का चीन के साथ क्या रिश्ता है ? राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने किया जोरदार हमला

आपको बता दें कि भारत ने बार-बार कहा है कि अरुणाचल प्रदेश उसका अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा. दरअसल, चीन के सरकारी समाचारपत्र ग्लोबल टाइम्स ने एक्स (पूर्व में टि्वटर) पर लिखा कि चीन के मानक मानचित्र का 2023 संस्करण आधिकारिक तौर पर सोमवार को जारी किया गया और प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के स्वामित्व वाली मानक मानचित्र सेवा की वेबसाइट पर इसे जारी किया गया. यह मानचित्र चीन और दुनिया के विभिन्न देशों की राष्ट्रीय सीमाओं की रेखांकन विधि के आधार पर संकलित किया गया है.

Also Read: कारगिल में बोले राहुल गांधी -चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया है, लेकिन पीएम मोदी इससे इनकार कर रहे

क्या कहा था राहुल गांधी ने

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों कहा था कि मैंने लद्दाख दौरे के दौरान देखा कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह कहते हैं कि चीन ने भारत की एक इंच भी जमीन नहीं ली है. लद्दाख के लोग हमेशा देश के लिए कुर्बानी देने को तैयार रहे हैं और इस बात की कद्र कांग्रेस पार्टी करती है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola