सुरक्षा बलों की बड़ी जीत! 25 लाख की इनामी महिला नक्सली को किया ढेर

Updated:
विज्ञापन
सुरक्षा बलों की बड़ी जीत! 25 लाख की इनामी महिला नक्सली को किया ढेर

Naxal-Encounter-In-Chhattisgarh

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ की जानीमानी महिला नक्सल रेणुका, जिसके सिर पर 25 लाख का इनाम रखा गया था, उसे आज सुरक्षाबलों द्वारा मार गिराया गया है.

विज्ञापन

Chhattisgarh Naxal Encounter: सुरक्षा बलों द्वारा छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल हुई है. महिला नक्सली रेणुका, जिसके सिर पर 25 लाख रुपये का इनाम रखा गया था, उसे 31 मार्च को सुरक्षा बलों द्वारा मार गिराया गया है. इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने 9 अन्य नक्सलियों को भी ढेर किया है.

रेणुका कौन थी?

जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में मारी गई नक्सली रेणुका को बानु और सरस्वती के नाम से भी जाना जाता था. यह वारंगल के कडवेन्डी की रहने वाली थी. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इसके सिर पर 25 लाख का इनाम रखा गया था. सुरक्षा बलों के मुताबिक, इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में अब तक 119 नक्सलियों को मार गिराया जा चुका है.

किस इलाके में हुई थी मुठभेड़?

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों में सुबह के समय सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी. जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में कई घातक हथियार जैसे INSAS राइफल, बंदूक और गोला-बारूद बरामद किए गए है.

सुकमा- दंतेवाड़ा सीमा में भी हुई थी मुठभेड़

इससे पहले, छत्तीसगढ़ के सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 16 नक्सली मारे गए थे. वहीं, 4 सुरक्षा बल घायल हो गए थे. सुकमा पुलिस स्टेशन के सीमा के अंदर केरलापाल इलाके में नक्सलियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद CRPF और DRG ने एक साथ मिलकर यह अभियान चलाया था. साथ ही, मुठभेड़ में कई हथियार जैसे इनसास राइफल, रॉकेट लॉन्चर, एसएलआर और एके-47 बरामद किए गए थे.

यह भी पढ़े: Mann Ki Baat: मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने दी भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं

यह भी पढ़े: YouTuber Lamborghini Accident: मृदुल तिवारी की लैम्बॉर्गिनी का कहर, सड़क पर दो लोगों को मारी टक्कर

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola