छत्तीसगढ़ : सुकमा में मुठभेड़, 5 नक्सली गिरफ्तार, 5 घायल
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 Mar 2023 2:57 PM
Chhattisgarh Encounter : छत्तीसगढ़ के सुकमा से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार चार से पांच नक्सली मुठभेड़ में घायल हुए हैं.
Chhattisgarh Encounter : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है. सूबे के सुकमा के कोट्टालेंद्र थाना क्षेत्र के कोंटा थाना क्षेत्र के जंगलों में मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के बाद कुल 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 4-5 घायल हुए हैं. इस बात की जानकारी सुकमा के एसपी सुनील शर्मा ने दी है.
Chhattisgarh | Encounter breaks out in the forests under Konta PS area in Kottalendra, Sukma. A total of 5 Naxals have been arrested and 4-5 have been injured: Sukma SP Sunil Sharma
— ANI (@ANI) March 23, 2023
इससे पहले 21 मार्च को मुठभेड़ की खबर छत्तीसगढ़ से आयी थी. सूबे के बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया था कि गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली और टोडका के बीच के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. बीजापुर में जवानों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया है. बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली और टोडका के बीच जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गयी है. मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान में 12 बोर की राइफल बरामद की गयी.
छत्तीसगढ़ में 8 जिले नक्सल प्रभावित हैं. इनमें बीजापुर, सुकमा, बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, राजनंदगांव और कोंडागांव शामिल हैं. सुरक्षाबल या पुलिस जब भी नक्सलियों को पकड़ने जाती है, तो ये नक्सली उन पर हमला कर देते हैं. गृह मंत्रालय की सालाना रिपोर्ट और लोकसभा में दिए जवाब के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 10 साल में यानी 2011 से लेकर 2020 तक छत्तीसगढ़ में 3 हजार 722 नक्सली हमले हुए. इन हमलों में हमने 489 जवान खो दिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










