छत्तीसगढ़ चुनाव: दुर्ग में कांग्रेस की पटखनी के बाद क्या खड़ी हो पाएगी भाजपा? जानें हॉट सीट के बारे में
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 Jun 2023 8:09 AM
Chhattisgarh Election 2023: दुर्ग संभाग से मौजूदा हालात में भाजपा पूरा ध्यान केंद्रित कर रही है. इस संभाग की 20 सीट में से भाजपा के पास 2 सीट है. इनमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. जानें कांग्रेस का हाल
Chhattisgarh Election 2023 : इस साल के अंत तक छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसके लिए भाजपा और कांग्रेस ने कमर कस ली है. प्रदेश के पांच संभाग हैं जिनमें दोनों पार्टियां जोर लगा रहीं हैं. इस बीच आइए आपको हम सबसे वीआईपी संभाग दुर्ग संभाग के बारे में खास बातें बताते हैं. क्योंकि इस संभाग से मुख्यमंत्री सहित छह बड़े मंत्री आते है. इस संभाग में 20 सीटें हैं. इन 20 सीट में से पिछली बार कांग्रेस ने 18 सीटों पर कब्जा जमाया था. यानी वर्तमान में कांग्रेस के पास इस संभाग की 18 सीटें हैं और यहां वो मजबूत स्थिति में है. यहां की 2 सीट भाजपा के पास है, लेकिन इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सभी अपने 18 सीटों को बचाने के लिए फिर एक बार पूरी ताकत झोंक देनी होगी.
वीआईपी संभाग दुर्ग है जहां सत्तारुढ़ दल कांग्रेस को इस बार बहुत मेहनत करनी होगी. दरअसल, दुर्ग संभाग प्रदेश का एक ऐसा संभाग है जहां से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार और महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया आते हैं. यानी इस संभाग की लगभग सभी सीटें हॉट सीट हैं. यही वजह है कि कांग्रेस के लिए दुर्ग संभाग के सभी सीटों पर 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करना बहुत जरूरी हो जाता है.
दुर्ग संभाग से मौजूदा हालात में भाजपा पूरा ध्यान केंद्रित कर रही है. इस संभाग की 20 सीट में से भाजपा के पास 2 सीट है. इनमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. जबकि दुर्ग के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से विद्यारतन भसीन विधायक हैं. 2018 विधानसभा चुनाव में भाजपा को इस संभाग में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. इस बार भाजपा पूरी ताकत से दुर्ग संभाग में अपनी जीत को लेकर मैदान में उतरेगी.
Also Read: पीएससी घोटाले को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को घेरेगी भाजपा ? अमित शाह ने सीएम भूपेश बघेल पर किया हमला
छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सीटें हैं. पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें साल 2018 में 15 साल के वनवास के बाद कांग्रेस की वापसी हुई थी. कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 68 सीटों पर जीत दर्ज की थी. 15 सालों तक सत्ता संभालने वाली भाजपा 15 पर ही सिमट गयी थी. वहीं मायावती और जोगी के गठबंधन को सात सीटें मिलीं थीं. 2013 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा को 49 और कांग्रेस को 39 सीट मिली थी. वहीं बीएसपी और अन्य के खाते में 1-1 सीट गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










