Chennai Hit and Run: राज्यसभा सांसद की बेटी ने फुटपाथ पर चढ़ाई कार, सो रहे शख्स को BMW से कुचला, मिली जमानत
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Jun 2024 8:36 AM
Chennai Heat and Run, Symbolic Image, ANI, X
Chennai Hit and Run: राज्यसभा सांसद की बेटी ने अपनी लग्जरी BMW कार से शख्स को कुचल दिया है. घटना के बाद शख्स की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आरोपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन थाने से ही उसे जमानत मिल गई.
Chennai Hit and Run: पुणे के चर्चित पोर्श कार दुर्घटना मामले के बाद वैसी ही एक घटना चेन्नई में घटी है. जहां आरोपी ने अपनी लग्जरी कार एक शख्स पर चढ़ा दी. हादसे में पीड़ित की जान चली गई. वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के बाद आरोपी को जमानत भी मिल गई है. मामला हाई प्रोफाइल है. बताया जा रहा है कि आरोपी कार चालक राज्यसभा सांसद की बेटी है. जिसने कथित रूप से अपनी बीएमडब्ल्यू कार फुटपाथ पर एक शख्स पर चढ़ा दी. हादसे में शख्स की मौत हो गई है. आरोपी महिला वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद बीडा मस्तान राव की बेटी है.
पुलिस ने किया गिरफ्तार, मिल गई जमानत
बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला चालक को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि आरोपी को जमानत मिल गई है. कार वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद बीड़ा मस्तान राव की बेटी माधुरी चला रही थी. कथित तौर पर आरोपी के चेन्नई के बेसेंट नगर में फुटपाथ पर सो रहे एक पेंटर अपनी लग्जरी कार चढ़ा दी. बताया जा रहा है कि माधुरी के साथ उसकी एक दोस्त भी थी.
मौके के दोनों हो गये फरार
अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद महिला मौके से फरार हो गई. उसके साथ उसकी एक दोस्त भी थी. रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक सूर्या सोमवार रात को बेसेंट नगर में फुटपाथ पर सो रहा था, इसी दौरान एक लग्जरी BMW कार ने उसे कुचल दिया. हादसे में सूर्या की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया है, जो एक जमानती अपराध है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के बाद राज्यसभा सांसद की बेटी मौके से फरार हो गई. वहीं, उसकी दोस्त आसपास जमा लोगों से बहस करने लगी. इसके वो भी मौके से फरार हो गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर घटना की जानकारी हासिल की. इसके बाद कार का रजिस्ट्रेशन चेक किया तो ये बीडा मस्तान राव ग्रुप की निकली. पुडुचेरी में कार रजिस्टर्ड है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










