Chennai Air Show Video: चेन्नई में एयर शो देखने गए 5 लोगों की मौत, हीटस्ट्रोक के चलते कई बेहोश

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Oct 2024 7:42 AM

विज्ञापन

Chennai Air Show Video: वायुसेना के एयर शो को देखने हजारों लोग पहुंचे. इसके बाद लोगों को घर लौटने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा. घटना में 5 लोगों की मौत हो गई.

विज्ञापन

Chennai Air Show: इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) की 92वें वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एयर शो में 5 लोगों की मौत हो गई है. इसे देखने के लिए पहुंचे हजारों लोगों को कार्यक्रम के बाद घर लौटने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. पुलिस ने बताया कि इस दौरान पांच लोग बीमार हो गये और उनकी जान चली गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना को लेकर बताया कि एक व्यक्ति की मौत समुद्र तट पर हुई जबकि 4 अन्य की मौत आसपास के इलाके में हुई. सभी 5 लोग उन हजारों लोगों में शामिल थे जो ‘एयर शो’ देखने के लिए जमा हुए थे.

चिलचिलाती धूप में खड़े रहे लोग

इस बीच विपक्ष के नेता और अन्नाद्रमुक प्रमुख ए.के. पलानीस्वामी ने इस घटना के लिए राज्य की डीएमके सरकार की निंदा की. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस तरह के महत्वपूर्ण आयोजन के लिए उचित व्यवस्था करने में विफल रही. सूत्रों ने बताया कि इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों लोग कम से कम दो से तीन घंटे तक चिलचिलाती धूप में खड़े रहे. इनमें से कई ने खुद को बचाने के लिए छाते पकड़ रखे थे.

30 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

‘एयर शो’ सुबह 11 बजे से एक बजे के बीच आयोजित किया गया था लेकिन ज्यादातर लोग कम से कम एक घंटे पहले ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे गए थे. कार्यक्रम के दौरान कई लोग बेहोश हो गए और इमरजेंसी स्टाफ ने उन्हें रेस्ट में पहुंचाया जहां उनको बेहतर सुविधा दी गई. डिहाइड्रेशन के लक्षणों के कारण 30 से अधिक लोगों को पास के सरकारी अस्पतालों में ले जाया गया.

Read Also : Chennai Air Show: चेन्नई में वायुसेना का एयर शो देखने आए 3 लोगों की मौत, करीब ढाई सौ लोग अस्पताल में भर्ती

Chennai Air Show Photo : प्लेटफॉर्म पर खड़ा होना भी मुश्किल था

भारतीय वायुसेना के विमानों ने स्थानीय मरीना तट के आसमान में अपनी वायुशक्ति और युद्ध-कौशल का प्रदर्शन करते हुए यहां उपस्थित जनसमुदाय को रोमांच से भर दिया. लोग रविवार को उमस के बावजूद हजारों की संख्या में यहां पहुंचे और राफेल समेत भारतीय वायुसेना के विभिन्न लड़ाकू विमानों के रणकौशल का भरपूर आनंद उठाया. नजदीक के लाइटहाउस मेट्रो स्टेशन और वेलाचेरी में चेन्नई एमआरटीएस रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए और कई लोगों के लिए प्लेटफॉर्म पर खड़ा होना भी मुश्किल हो गया था. इसके बावजूद कई लोगों ने खतरा उठाकर यात्रा की और कई लोगों की ट्रेन छूट गई.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola