चंद्रयान-3 ने दी पहली बड़ी जानकारी, चांद के साउथ पोल में कितना है तापमान जानें

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 27 Aug 2023 5:38 PM

विज्ञापन

ChaSTE पेलोड तापमान जांचने का एक यंत्र है जिसकी मदद से इसरो को बहुत सी जानकारी मिल रही है. यह 10 सेमी की गहराई तक पहुंचकर वहां का तापमान जांच करने में सक्षम है. चांद के साउथ पोल में के तापमान के बारे में जानें

विज्ञापन
undefined

चंद्रयान-3 को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है. इसरो के द्वारा लगातार अपडेट दिया भी जा रहा है. अभी जो चंद्रयान को लेकर ताजा जानकारी दी गयी है उसमें चांद के साउथ पोल पर तापमान के बारे में बताया गया है. एक ग्राफ के माध्यम से चंद्रमा के नजदीक और सतह पर तापमान की स्थिति की जानकारी दी गयी है.

undefined

इसरो ने बताया कि यह तापमान अलग-अलग गहराई पर रिकॉर्ड किया गया है. इसरो के अनुसार जांच के प्रवेश के दौरान इसे दर्ज किया गया है. इसरो ने आगे जानकारी दी कि चंद्रमा के साउथ पोल के लिए यह इस तरह का पहला प्रोफाइल है. अभी विस्तार से निगरानी की जा रही है.

undefined

आपको बता दें कि विक्रम लैंडर पर लगा ChaSTE साउथ पोल के आसपास चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी के तापमान को नापने का काम करता है. इसकी मदद से चंद्रमा की सतह के तापमान को समझाने में आसानी होती है. ChaSTE पेलोड तापमान जांचने का एक यंत्र है जिसकी मदद से इसरो को बहुत सी जानकारी मिल रही है. यह 10 सेमी की गहराई तक पहुंचकर वहां का तापमान जांच करने में सक्षम है.

undefined

उल्लेखनीय है कि पेलोड में 10 अलग-अलग तापमान सेंसर लगे हैं. इसरो ने जो ग्राफ अपने ट्विटर वॉल पर शेयर किया है, वह अलग-अलग गहराइयों पर दर्ज किये गये चांद की सतह या निकट सतह के तापमान में अंतर को दर्शाता दिख रहा है. चांद के साउथ पोल पर की गयी यह पहली जांच है, जिसे करने वाला भारत पहला देश बन चुका है.

undefined

इससे पहले खबर आयी थी कि चंद्रयान-3 मिशन के तीन में से दो उद्देश्य पूरे हो चुके हैं, जबकि तीसरे उद्देश्य के तहत वैज्ञानिक प्रयोग जारी हैं. इसने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के सभी पेलोड सामान्य रूप से काम कर रहे हैं. इसरो ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के तीन उद्देश्यों में से, चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग का प्रदर्शन पूरा हो गया है. चंद्रमा पर रोवर के घूमने का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है. तीसरे उद्देश्य के तहत वैज्ञानिक प्रयोग जारी हैं. सभी पेलोड सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola