Champions Trophy Final: जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक जीत का जश्न, आतिशबाजी, सड़कों पर समर्थकों ने किया डांस, देखें वीडियो
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Mar 2025 11:30 PM
Champions Trophy Final
Champions Trophy Final: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 पर कब्जा जमा लिया है. 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत इतिहास रच दिया है. इस जीत की खुशी जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक दिखाई दे रही है. देखिए जश्न का शानदार वीडियो.
Champions Trophy Final: 25 साल का इंतजार और टीम इंडिया ने लिया जोरदार बदला… 12 साल बाद जमाया चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा… रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. इस जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है. जीत की खुशी में भारतीय टीम के समर्थक सड़कों पर उतरकर आतिशबाजी करते नजर आए. जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जीत का जश्न मनाया जा रहा है.
जीत की खुशी में महाराष्ट्र में भी नजर आई, जहां भारी संख्या में समर्थक सड़कों पर उतर गये. जमकर आतिशबाजी की. कई जगहों पर ढोल नगाड़ों के साथ समर्थन नाचते दिखे.
जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया जा रहा है. भोपाल में जीत पर प्रशंसकों ने जमकर जश्न मनाया.
जम्मू कश्मीर में पटाखे जलाकर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया गया.
नई दिल्ली में धूमधाम से ढोल नगाड़ों के साथ टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया गया.
क्रिकेट प्रशंसकों ने भारत की फाइनल में जीत का जश्न मनाते हुए मुंबईचा राजा रोहित शर्मा का नारा लगाया
भारत ने 4 विकेट से जीता फाइनल
टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 49 ओवर तक छह विकेट पर 254 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. श्रेयस अय्यर ने 48 रन और शुभमन गिल ने 31 रन रन बनाये. अक्षर पटेल ने 29 रन का योगदान दिया. वहीं, केएल राहुल ने नाबाद 34 और रविंद्र जडेजा ने नाबाद नौ रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया. इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल के अर्धशतकों की बदौलत सात विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










