सैलरी स्कैम मामले में पुणे की आईटी कंपनी थिंक टेक इंडिया के सीईओ गिरफ्तार, धोखाधड़ी का केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Pavanjit Mane, Chairman of Forum For IT Employees

मामले की जानकारी देते हुए पवनजीत माने

Thynk Tech India : पुणे के एक आईटी कंपनी विवादों में है और उसके सीईओ की गिरफ्तारी हो गई है. नोएडा की कंपनी पर आरोप है कि उसने पिछले दो-तीन महीनों से अपने कर्मचारियों को सैलरी नहीं दी थी और फिर अचानक कंपनी की शाखा को बंद कर दिया.

विज्ञापन

Thynk Tech India : नोएडा स्थित थिंक टेक इंडिया ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ हर्षल ठाकरे को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक कंपनी की हिंजवाड़ी ( पुणे) की शाखा में 700 से अधिक फ्रेशर्स, इंटर्न और कर्मचारियों के वेतन में स्कैम किया गया और अचानक कंपनी की शाखा को बंद कर दिया गया. कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ पुणे थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. यह जानकारी पुणे फोरम फॉर आईटी एम्प्लॉइज के अध्यक्ष पवनजीत माने ने दी. कर्मचारियों की शिकायत के बाद हर्षल ठाकरे को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ दर्ज कराया एफआईआर

थिंक टेक इंडिया, जो कि एक आईटी कंपनी है, उसने पुणे की शाखा में फ्रेशर्स, इंटर्न और कर्मचारियों को बिना सैलरी दिए काम कराया और बाद में अचानक कंपनी की शाखा को बंद कर दिया. आर्थिक शोषण के इस मामले में जब कर्मचारियों ने प्राथमिकी दर्ज कराई तो पुणे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के सीईओ हर्षल ठाकरे को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया. कंपनी ने महाराष्ट्र के कई इंजीनियरिंग काॅलेजों से छात्रों को हायर किया था, लेकिन उनके साथ ठगी की गई.

700 से अधिक कर्मचारियों के वेतन स्कैम का आरोप

पुणे के फोरम फॉर आईटी एम्प्लॉइज के अध्यक्ष पवनजीत माने ने बताया कि कंपनी ने तकरीबन 700 से अधिक फ्रेशर्स,इंटर्न और कर्मचारियों के साथ वेतन की धोखाधड़ी की और उसके बाद उन्हें बिना किसी तरह की सूचना दिए कंपनी की पुणे शाखा को बंद कर दिया. कंपनी पर यह आरोप भी है कि उसने कई लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसों की ठगी की. पवनजीत माने ने बताया कि उन्होंने लंबित वेतन के संबंध में श्रम आयुक्त के पास भी लिखित रूप में शिकायत की है, ताकि गुनहगारों पर कार्रवाई हो और कर्मचारियों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके.

ये भी पढ़ें : नीट पेपर लीक : राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर फिर बोला हमला- आपने 12 सालों में शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया

विज्ञापन
Satyendra Giri

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola