CBSE Board Exams 2021 Update : जानिए कब जारी होगी डेटशीट, Online परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री ने कही बड़ी बात

Updated at : 30 Dec 2020 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
CBSE Board Exams 2021 Update : जानिए कब जारी होगी डेटशीट, Online परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री ने कही बड़ी बात

CBSE 10-12 Exam Date केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) ने CBSE बोर्ड एग्जाम को लेकर बड़ी बात कही है. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, कल यानी कि 31 दिसंबर 2020 को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exams 2021) की तारीखों की घोषणा की जायेगी.

विज्ञापन

CBSE 10-12 Exam Date केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) ने CBSE बोर्ड एग्जाम को लेकर बड़ी बात कही है. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, कल यानी कि 31 दिसंबर 2020 को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exams 2021) की तारीखों की घोषणा की जायेगी.

CBSE की परीक्षाओं के संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने आगे कहा कि अभी भी कुछ हिस्सा ऐसा है, जिनके पास स्मार्टफोन और इंटरनेट की सुविधा नहीं है. अभी ऑनलाइन परीक्षाओं का कोई विचार नहीं है. लिखित परीक्षाएं कराने का विचार है.

वहीं, डेटशीट की घोषणा से पहले शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कुछ सवालों के जवाब देते हुए कहा कि पहले जनवरी-फरवरी और मध्य मार्च तक परीक्षा होती थी, लेकिन संवाद के बाद निर्णय लिया गया कि 2021 में फरवरी तक परीक्षा नहीं होगी. यह भी स्पष्ट हो गया है कि परीक्षाएं ऑनलाइन नहीं होंगी.

शिक्षा मंत्री ने बताया कि अभी वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डेटशीट तैयार की गयी है. लेकिन, अगर परिस्थितियां ठीक नहीं होने की स्थिति वे छात्रों के हित में ही फैसला लेंगे. उन्होंने कहा, बच्चों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है. जरूरत पड़ी तो दोबारा संवाद करेंगे. ऐलान के बाद छात्रों को डेटशीट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर डेटशीट मिल जायेगी. छात्र cbse.nic.in पर जाकर एग्जाम की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

गौर हो कि कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच सीबीएसई (CBSE) कक्षा 10 और 12 के बोर्ड एग्जाम (Board Exams) को लेकर लेकर काफी समय से छात्रों के बीच संशय बना हुआ था. कोरोना महामारी की वजह से छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ा है. लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) के बाद से स्कूल बंद है. हाल में कुछ राज्यों में स्कूल खोलने (School Reopen) का निर्णय लिया गया हैं. हालांकि, सरकार ने छात्रों को राहत देते हुए सिलेबस भी कम कर दिया है.

Also Read: औद्योगिक गलियारे को कैबिनेट से मिली मंजूरी, ग्रेटर नोएडा में बनेगा मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब : प्रकाश जावड़ेकर
Also Read: चीन और पाकिस्तान को भारत का कड़ा संदेश, राजनाथ बोले- जो हमें छेड़ेगा, उसे हम छोड़ेंगे नहीं

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola