जम्मू-कश्मीर के 37 जगहों पर सीबीआई की रेड, वित्त विभाग के एंट्रेंस एग्जाम में गड़बड़ी का मामला

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के 37 जगहों पर सीबीआई की रेड, वित्त विभाग के एंट्रेंस एग्जाम में गड़बड़ी का मामला

सीबीआई के अधिकारियों ने आज सुबह जम्मू में आर एस पुरा और करन बांग में 30 स्थानों पर बिचौलियों तथा अन्य आरोपियों के परिसरों की तलाशी ली और उधमपुर, राजौरी, रियासी तथा डोडा जिलों में भी अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

CBI Raids: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (सीबीआई) ने पिछले साल 6 मार्च को वित्त विभाग में लेखा सहायकों की भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर आज जम्मू-कश्मीर के छह जिलों में 37 स्थानों पर छापेमारी की. अधिकारियों ने इस छापेमारी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सीबीआई के अधिकारियों ने आज सुबह जम्मू में आर एस पुरा और करन बांग में 30 स्थानों पर बिचौलियों तथा अन्य आरोपियों के परिसरों की तलाशी ली और उधमपुर, राजौरी, रियासी तथा डोडा जिलों में भी अभियान चलाया गया.

पिछले साल नवंबर में मामला किया था दर्ज

अधिकारियों ने कहा कि अभियान के दौरान चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की मदद करने वाले कई दलालों के परिसरों की तलाशी ली गई. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) द्वारा आयोजित परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में मामला दर्ज किया था.

20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

सीबीआई ने इस मामले में 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इन लोगों में जेकेएसएसबी की पूर्व सदस्य नीलम खजूरिया, सेक्शन ऑफिसर अंजू रैना और करनैल सिंह भी शामिल हैं, जो उस समय बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय में चिकित्सा अधिकारी थे. बोर्ड द्वारा परीक्षा 06 मार्च, 2022 को आयोजित की गई थी और इसके परिणाम पिछले साल 21 अप्रैल को घोषित किए गए थे. अधिकारियों ने कहा कि परिणामों से पता चला कि चयनित उम्मीदवारों में से अधिकतर जम्मू, कठुआ और रियासी जिलों से थे, जिससे पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के आरोप लगे.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola