मध्य प्रदेश में भी होगी जातिगत जनगणना! बोले दिग्विजय सिंह- अगर सरकार बनी तो कराएंगे जातिगत सर्वे

Updated:
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में भी होगी जातिगत जनगणना! बोले दिग्विजय सिंह- अगर सरकार बनी तो कराएंगे जातिगत सर्वे

बिहार सरकार की ओर से जातिगत जनगणना की रिपोर्ट जारी करने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम तो हमेशा से जातिगत जनगणना के पक्षधर रहे हैं. मध्य प्रदेश में सरकार बनने पर हम इसे कराएंगे.

विज्ञापन

बिहार सरकार ने जाति आधारित सर्वे की रिपोर्ट जारी कर दी है. इस सर्वे रिपोर्ट जारी होने के बाद राजनीतिक महकमे में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. वहीं, बिहार सरकार की ओर से जातिगत जनगणना की रिपोर्ट जारी करने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है. दिग्विजय सिंह ने कहा है कि हम हमेशा से जातिगत जनगणना के पक्षधर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो हम यहां भी जातिगत जनगणना कराएंगे.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने जाति आधारित गणना की रिपोर्ट जारी की है. जिसमें खुलासा हुआ कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) राज्य की कुल आबादी का 63 फीसदी हैं. बिहार के विकास आयुक्त विवेक सिंह की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य की कुल जनसंख्या 13.07 करोड़ से कुछ अधिक है. सर्वेक्षण में यह भी कहा गया है कि ओबीसी समूह में शामिल यादव समुदाय प्रदेश की कुल आबादी का 14.27 प्रतिशत है. राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी इसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. राज्य में जनसंख्या के मामले में यह समुदाय सबसे अधिक है. 

अब जल्द राष्ट्रीय स्तर पर जाति जनगणना कराए केंद्र: कांग्रेस

कांग्रेस ने बिहार की जाति आधारित गणना के आंकड़े जारी होने का स्वागत करते हुए सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर जल्द से जल्द इस तरह की गणना करानी चाहिए. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि सामाजिक सशक्तिकरण कार्यक्रमों को मजबूती प्रदान करने और सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने के लिए ऐसी जनगणना आवश्यक हो गई है. रमेश ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि बिहार सरकार ने राज्य में कराए गए जाति आधारित सर्वे के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस पहल का स्वागत करते हुए और कांग्रेस सरकारों की ओर से कर्नाटक जैसे अन्य राज्यों में इसी तरह के पहले के सर्वेक्षणों को याद करते हुए, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपनी मांग दोहराती है कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द राष्ट्रीय जाति जनगणना कराए.

भाषा इनपुट से साभार

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola