Road Accident In Gujarat : सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Jun 2021 10:34 AM

विज्ञापन

इस दुर्घटना के बाद मिली जानकारी के अनुसार कार पर सवार होकर एक ही परिवार के लोग कहीं जा रहा था. यह कार सूरत से भावनगर की तरफ जा रहा था. इस बीच इंद्रनाज गांव के पास हाइवे पर सामने से आ रही ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जिस ट्रक से यह भीषण दुर्घटना हुई वह मध्यप्रदेश का बताया जा रहा है क्योंकि इस पर मध्यप्रेदश का नंबर प्लेट है.

विज्ञापन

सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह टक्कर कितनी जोरदार रही है. घटना गुजरात के आनंद जिले की है. इस जिले के तारापुर इलाके में एक ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हुई जिसमें एक साथ दस लोगों की मौत हो गयी.

इस दुर्घटना के बाद मिली जानकारी के अनुसार कार पर सवार होकर एक ही परिवार के लोग कहीं जा रहा था. यह कार सूरत से भावनगर की तरफ जा रहा था. इस बीच इंद्रनाज गांव के पास हाइवे पर सामने से आ रही ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जिस ट्रक से यह भीषण दुर्घटना हुई वह मध्यप्रदेश का बताया जा रहा है क्योंकि इस पर मध्यप्रेदश का नंबर प्लेट है.

Also Read: पाकिस्तानी सदन में गाली गलौज और धक्का मुक्की, महिला सांसद जख्मी

इस दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार बतायी जा रही है. कई वेबसाइट पर चल रही खबरों के अनुसार कार और ट्रक दोनों तेज रफ्तार में थे. दोनों के चालकों ने एक वक्त के बाद अपना नियंत्रण खो दिया. भिड़त बहुत तेज थी.

Also Read: कई बार इस्तेमाल किये जा सकेंगे पीपीई किट और मास्क, इस तकनीक से खत्म होंगे वायरस

कार की बिल्कुल सीधी टक्कर ट्रक से हुई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये और अंदर बैठे सभी लोगों को गंभीर चोट आयी जिससे मौके पर ही सबकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola