ePaper

डॉ जयशंकर की PC कवर करने वाले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया पर कनाडा ने लगाया बैन, भारत नाराज

Updated at : 07 Nov 2024 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
Dr Jaishankar

Dr Jaishankar

India Canada Relations: भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस कवर करने वाले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया पर कनाडा ने प्रतिबंध लगा दिया.

विज्ञापन

India Canada Relations: कनाडा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनकी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग के प्रेस कॉन्फ्रेंस के प्रसारण के कुछ घंटों बाद एक ऑस्ट्रेलियाई मीडिया प्रतिष्ठान को ब्लॉक कर दिया. इस कार्रवाई पर भारत ने नाराजगी जताई.

India Canada Relations: भारत ने कनाडा को लताड़ा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ‘ऑस्ट्रेलिया टुडे’ के सोशल मीडिया हैंडल और कुछ पेजों को ब्लॉक करने की कनाडा की कार्रवाई से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रति पाखंड की बू आती है. हम समझते हैं कि इस विशेष संस्थान के सोशल मीडिया हैंडल, पेज, जो प्रवासियों के लिये एक महत्वपूर्ण मंच हैं, को ब्लॉक कर दिया गया है और वे कनाडा में दर्शकों के लिए उपलब्ध नहीं हैं. यह घटना इस विशेष हैंडल द्वारा विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के पेनी वोंग के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को प्रसारित करने के ठीक एक घंटे या कुछ घंटों बाद हुई. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “हम हैरान थे. यह हमें अजीब लग रहा है. लेकिन फिर भी, मैं यही कहना चाहता हूं कि ये ऐसी हरकतें हैं जो एक बार फिर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रति कनाडा के पाखंड को उजागर करती हैं.

Also Read: Baba Siddique Murder Case: क्राइम ब्रांच ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अबतक 18 की हो चुकी है गिरफ्तारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले थे डॉ एस जयशंकर

जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया में मीडिया से बातचीत में कनाडा द्वारा बिना कोई विशेष सबूत साझा किये भारत पर लगाए गए आरोपों के बारे में बात की थी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, आपने देखा होगा कि विदेश मंत्री ने मीडिया से बातचीत में तीन बातें कहीं. पहली बात यह कि कनाडा ने आरोप लगाए और बिना किसी ठोस सबूत के एक पैटर्न विकसित हो गया. दूसरी बात, कनाडा में भारतीय राजनयिकों की निगरानी है, जिसे उन्होंने अस्वीकार्य बताया. तीसरी बात, कनाडा में भारत विरोधी तत्वों को दी गई राजनीतिक जगह. तो आप इस बात से अपने निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि ऑस्ट्रेलिया टुडे चैनल को कनाडा ने क्यों ब्लॉक किया.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola