Bullet Train Opening Date: इस तारीख से पटरियों पर दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, सामने आई फाइनल डेट
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 01 Jan 2026 4:11 PM
बुलेट ट्रेन परियोजना के बारे में जानकारी देते रेल मंत्री, फोटो एक्स
Bullet Train Opening Date: देश में बहुत जल्द बुलेट ट्रेन पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी. लॉन्चिंग की संभावित तारीख की घोषणा भी हो चुकी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को बताया कि साल 2027 में देश की पहली बुलेट ट्रेन पटरियों पर दौड़ने लगेगी.
Bullet Train Opening Date: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से जब बुलेट ट्रेन को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया, बुलेट ट्रेन 15 अगस्त, 2027 को तैयार हो जाएगी. उन्होंने ये भी बताया कि सबसे पहले सूरत से बिलिमोरा तक का सेक्शन खुलेगा. उसके बाद वापी से सूरत तक खुलेगा. फिर वापी से अहमदाबाद तक खुलेगा, और उसके बाद ठाणे से अहमदाबाद तक खुलेगा, और फिर मुंबई से अहमदाबाद तक खुलेगा.
2 घंटे में 508 किलोमीटर की यात्रा
भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना मुंबई से अहमदाबाद के बीच शुरू होगी. जिसकी कुल लंबाई 508 किलोमीटर है. बुलेट ट्रेन के शुरू होने से इस दूरी को केवल 2 घंटे और करीब 17 मिनट में पूरी की जा सकेगी. ट्रेन करीब 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.
2029 तक परियोजना के पूरा होने की संभावना
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के 2029 तक पूरा होने की संभावना है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी उम्मीद जताई है कि तय समय के अनुसार परियोजना पूरी हो जाएगी. गुजरात में बुलेट ट्रेन परियोजना पर तेजी से काम जारी है, जबकि महाराष्ट्र में काम थोड़ी स्लो है.
बीएमसी ने बीकेसी में बुलेट ट्रेन परियोजना का काम रुकवाया
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने वायु प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन नहीं किए जाने के कारण मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना से जुड़ी निर्माण गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने के आदेश दिए हैं.अधिकारियों के अनुसार, निरीक्षण के दौरान धूल नियंत्रण और वायु गुणवत्ता प्रबंधन से जुड़े कई उल्लंघन सामने आने के बाद, नागरिक निकाय ने बुधवार को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित परियोजना स्थल पर ठेकेदारों को काम रोकने का नोटिस जारी किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










