Watch Video : दिल्ली में चार मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, वीडियो आया सामने

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Building collapses in Delhi

Watch Video : दिल्ली के सीलमपुर में एक ग्राउंड-प्लस-3 इमारत गिरने के बाद स्थानीय लोग मलबा हटाने में मदद करते दिखे. हादसे में घायल 3-4 लोगों को अस्पताल ले जाया गया. यहां और लोगों के फंसे होने की आशंका है. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Watch Video : दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिर गई. अग्निशमन विभाग ने बताया कि सीलमपुर में ग्राउंड प्लस थ्री मंजिला इमारत ढह गई. 3-4 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जबकि कई अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका है. बचाव कार्य के लिए मौके पर 7 फायर टेंडर मौजूद हैं. हादसे का वीडियो सामने आया है. वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. इमारत गिरने के बाद स्थानीय लोग मलबा हटाने में मदद करते नजर आए. देखें वीडियो.

राजधानी के सीलमपुर इलाके की घटना

दिल्ली फायर विभाग ने हादसे को लेकर जानकारी दी. विभाग के अनुसार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र की गली नंबर 5, जनता कॉलोनी में हादसा हुआ. यहां शनिवार सुबह एक चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई. यह मकान लगभग 30-35 गज का बताया जा रहा है. हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया.अब तक कुछ लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा जा चुका है. विभाग को आशंका है कि मलबे के नीचे अभी कुछ और लोग दबे हो सकते हैं. मौके पर फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौजूद हैं और राहत कार्य तेजी से जारी है. स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola