Budget session of Parliament : बजट सत्र शुरू होने के बाद सर्वदलीय बैठक बुला रही है मोदी सरकार, जानिए कैसे अलग होगा इस बार पार्लियामेंट सेशन

Author : Agency Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Jan 2021 12:51 PM

विज्ञापन

Budget session of Parliament : संसद के आगामी बजट सत्र (Budget session of Parliament) के मद्देनजर 30 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक ( All party Meeting) होगी जिसमें सरकार सत्र संबंधी कामकाज से सभी दलों को अवगत कराएगी. संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

विज्ञापन

Budget session of Parliament : संसद के आगामी बजट सत्र (Budget session of Parliament) के मद्देनजर 30 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक ( All party Meeting) होगी जिसमें सरकार सत्र संबंधी कामकाज से सभी दलों को अवगत कराएगी. संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि यह बैठक डिजिटल माध्यम से होगी और इस सिलसिले में सभी दलों के सदन के नेताओं को सूचना दे दी गई है. संसद सत्र की शुरुआत से पहले सर्वदलीय बैठक आहूत किए जाने की परंपरा रही है. हालांकि इस बार सत्र की शुरुआत के एक दिन बाद यह बैठक हो रही है. सत्र 29 जनवरी से आरंभ हो रहा है.

जोशी ने बताया, सर्वदलीय बैठक 30 जनवरी को होगी, जिसमें सरकार विधायी कामकाज की रूपरेखा पेश करेगी और विपक्ष के सुझावों को भी सुनेगी. बजट सत्र की शुरुआत 29 जनवरी से होगी. सत्र के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगी जबकि लोकसभा की कार्यवाही शाम चार से रात आठ बजे तक होगी. सत्र पहले चरण में 29 जनवरी 2021 से 15 फरवरी 2021 तक और दूसरे चरण में 8 मार्च 2021 से 8 अप्रैल 2021 तक चलेगा.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कल संसद के बजट सत्र के बारे में जानकारी दी और बताया कि सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा. इस सत्र में संसद के कैंटीन में सांसदों को सब्सिडी वाला भोजन नहीं मिलेगा, क्योंकि कैंटीन में सब्सिडी को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है. उन्होंने सांसदों से कोरोना टेस्ट कराने का भी आग्रह किया है ताकि सत्र की कार्यवाही सुरक्षित रूप से चल सके.

Also Read: भारतीय मूल के विनय रेड्डी लिखेंगे जो बाइडन का पहला भाषण, ‘अमेरिका यूनाइटेड’ होगा मूलमंत्र

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola