ePaper

Budget Session 2025: संसद के संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुंभ हादसे पर जताया दुख

Updated at : 31 Jan 2025 12:31 PM (IST)
विज्ञापन
President Draupadi Murmu

President Draupadi Murmu

Budget Session 2025: संसद की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन शुरू.

विज्ञापन

Budget Session 2025: बजट सत्र आज से शुरू हो गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को संबोधित कर रही हैं. इसके साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत हो गई है. कल यानी 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण संसद में बजट पेश करेंगी. यह सत्र 31 जनवरी से लेकर 4 अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित होगा. पहले चरण का समापन 13 फरवरी को होगा और दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा. इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें वक्फ (संशोधन) विधेयक, मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, विमान वस्तुओं में हितों का संरक्षण विधेयक, त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक और आव्रजन व विदेशी विधेयक शामिल हैं.

राष्ट्रपति ने अभिभाषण में क्या कहा?

संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “दो महीने पहले, हमने अपने संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया और कुछ दिन पहले, हमने 75 वर्षों की अपनी यात्रा पूरी की. सभी भारतीयों की ओर से, मैं बाबासाहेब अंबेडकर और संविधान समिति के सभी लोगों को नमन करती हूं.”

महाकुंभ पर क्या बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू?

संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “ऐतिहासिक महाकुंभ चल रहा है. यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक जागरण का पर्व है. देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में पवित्र डुबकी लगाई है. मौनी अमावस्या पर हुई दुर्घटना पर मैं अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.”

लखपति दीदी योजना पर क्या बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू?

AI में दुनिया को रास्ता दिखा रहा भारत- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “आज हमारे युवा स्टार्टअप से लेकर खेल और अंतरिक्ष तक हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहे हैं. भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रौद्योगिकी अपनाने के क्षेत्र में दुनिया को रास्ता दिखा रहा है.”

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola