ePaper

Rajya Sabha Proceeding : कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले- खून से खेती कांग्रेस कर सकती है, बीजेपी नहीं

Updated at : 05 Feb 2021 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
Rajya Sabha Proceeding : कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले- खून से खेती कांग्रेस कर सकती है, बीजेपी नहीं

Budget Session 2021 In Parliament Latest Updates राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण और नये कृषि कानून कानूनों के विरोध में जारी किसानों के आंदोलन के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कांग्रेस (Congress) पर बड़ा हमला बोला है. राज्यसभा में कांग्रेस पर तंज कसते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस खून से खेती कर सकती है. लेकिन, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ऐसा कभी नहीं कर सकती है.

विज्ञापन

Budget Session 2021 In Parliament Latest Updates राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण और नये कृषि कानून कानूनों के विरोध में जारी किसानों के आंदोलन के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कांग्रेस (Congress) पर बड़ा हमला बोला है. राज्यसभा में कांग्रेस पर तंज कसते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस खून से खेती कर सकती है. लेकिन, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ऐसा कभी नहीं कर सकती है.

कृषि मंत्री के इस टिप्‍पणी पर कांग्रेस के सदस्‍यों ने हंगामा शुरू कर दिया. कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि मैं 194 किसानों को श्रद्धांजलि पेश करना चाहता हूं, जिन्‍होंने आंदोलन में अपने प्राण दिए हैं. हम अपनी सहानुभूति दिल्ली पुलिस के उन जवानों के प्रति जताते हैं जो 26 जनवरी को हुई घटना में घायल हुए. आनंद शर्मा ने कहा कि लाल किले में जो कुछ भी हुआ, उसकी जांच होनी चाहिए.

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने साथ ही नए कृषि कानूनों का बचाव करते हुए इन्हें किसानों के जीवन में क्रातिकारी बदलाव लाने वाला करार दिया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नए कृषि कानूनों को लेकर लोगों को बरगलाया जा रहा है. साथ ही किसानों का मौजूदा आंदोलन सिर्फ एक राज्य का मामला है. नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि नए कानूनों का मकसद किसानों की आय में वृद्धि करना है. राज्यसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर हुयी चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि विपक्षी नेता नए कानूनों को काला कानून बता रहे हैं, लेकिन वे यह नहीं बता रहे हैं कि इसमें गड़बड़ी क्या है.

इससे पहले राज्यसभा में गुरुवार को तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की ओर से जारी आंदोलन के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर विपक्षी दलों के सदस्यों ने जमकर हमला बोला. विपक्षी दलों ने किसानों की समस्या से निपटने के सरकार के तरीके पर सवाल उठाया था. वहीं, भाजपा ने दावा किया कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी प्रगति के लिए ही नए कानून लाए गए हैं.

वहीं, भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कृषि कानूनों पर मोदी सरकार का पक्ष रखते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि किसान देश के लिए रीढ़ की हड्डी और अन्नदाता हैं. किसान अपना ही नहीं पूरे विश्व का पेट भरते हैं. नए कृषि कानूनों का बचाव करते हुए सिंधिया ने कहा कि तीनों कानून इसलिए लाए गए ताकि किसानों की प्रगति हो सके. उन्होंने कहा कि देश को राजनीतिक आजादी करीब 70 साल पहले मिल गयी थी, लेकिन किसानों को उनकी वास्तविक आजादी नहीं मिल पायी. सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जुबान बदलने की आदत बदलनी होगी. जो कहें, उस पर अडिग रहें.

Also Read: राज्यसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर चुटकी लेते हुए दिग्विजय सिंह बोले, वाह महाराज वाह, जवाब मिला- आपका ही आशीर्वाद

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola